ताज़ा ख़बरेंसोनभद्र

अनपरा पुलिस ने 1 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

चन्दन गुप्ता

सोनभद्र अनपरा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है, इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम रेहटा मंदिर के पास से एक नफर अभियुक्त सूरज मिश्रा पुत्र विनोद मिश्रा निवासी पूर्वी परासी, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र के कब्जे से एक किलो 600 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना अनपरा पर मु0अ0सं0-64/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!