उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंहरदोई

सिटी मजिस्ट्रेट के दुर्व्यवहार से आहत भाजपा नेताओं ने सड़क पर बैठ जताया रोष

हरदोई

*सिटी मजिस्ट्रेट के दुर्व्यवहार से आहत भाजपा नेताओं ने सड़क पर बैठ जताया रोष*

हरदोई 18 मार्च। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विद्याराम वर्मा की पत्नी की मौत होने के बाद भाजपा नेताओं में गुस्से का गुबार फूट पड़ा और पूरे जिले के भाजपा नेता आक्रोश में दिखे। भाजपा नेताओं का कहना है कि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष की पत्नी की मौत सिटी मजिस्ट्रेट के कारण हुई है इसलिए सिटी मजिस्ट्रेट के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की जाए। भाजपा नेताओ ने अपनी मांग को मंगवाने के लिए स्टेट हाइवे को जाम कर दिया और सड़क पर ही धरने पर बैठ गए है। जाम की खबर मिलते ही सबसे पहले सांसद अंशुल वर्मा धरना स्थल पर पहुंचे और सिटी मजिस्ट्रेट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग करने लगे। जैसे जैसे भाजपा नेताओं के धरने पर बैठने की खबर फैली, भाजपा नेताओ का जुटना शुरू हो गया और सांसद जयप्रकाश रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह, राजीव रंजन मिश्रा, रामकिशोर गुप्ता गुड्डू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, संदीप सिंह, जिला महामंत्री अनुराग मिश्र, जिला मंत्री अविनाश मिश्र, सुभाष पांडे, अंकित पांडे, गोपाल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौके पर पहुंच गए।

भाजपा नेताओं द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट को तत्काल हटाने और एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर लखनऊ राजमार्ग जाम किए जाने की खबर जैसे ही जिला प्रशासन को लगी, वैसे ही मौके पर प्रशासन के आला अधिकारियों का पहुंचना शुरू हो गया। एडीएम, एसडीएम सहित मौके पर पहुंचे अन्य आला अधिकारी भाजपा नेताओ को समझाने का प्रयास करते हुए नजर आये लेकिन भाजपा नेता सिटी मजिस्ट्रेट के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग पर अड़ गए और सिटी मजिस्ट्रेट पर एफआईआर दर्ज होने तक सड़क पर बैठे रहने की बात कहने लगे। इस दौरान भाजपा नेताओं ने हरदोई प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाने शुरू कर दिए। मौके की नजाकत को देखते हुए एडीएम ने भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन से कार्यवाही करने के लिए शाम तक का समय मांगा जिसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष बब्बन के कहने पर ही भाजपा नेता सड़क से उठे और धरने को समाप्त किया। धरने के समाप्त होने के बाद पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विद्याराम वर्मा की पत्नी की अंतिम यात्रा निकाली गई जिसमे बड़ी संख्या में भाजपा नेताओ सहित कार्यकर्ता शामिल हुए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!