Uncategorizedताज़ा ख़बरें

जनपद आजमगढ़ के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा के कंट्रोल रूम का शुभारंभ

जनपद आजमगढ़ के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा के कंट्रोल रूम का शुभारंभ डीआईओएस मनोज कुमार मिश्रा ने किया बता दे की उत्तर प्रदेश यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जनपद आजमगढ़ में 276 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसकी मॉनिटरिंग के लिए कमांड कंट्रोल रूम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कैमरों के माध्यम से केंद्र अध्यक्ष के संपर्क में रहकर पूरी निगरानी की जाएगी डीआईओएस मनोज कुमार मिश्रा ने हमारे संवाददाता से बात करते हुए बताया कि 22 फरवरी 2024 से 9 मार्च 2024 तक परीक्षा जनपद आजमगढ़ में नकल विहीन कराई जाएगी पिछली बार 6 नकलची पकड़े गए थे लेकिन इस बार पूरी टीम कंट्रोल रूम से सुबह 6 से 3 बजे प्रथम पाली वह शाम तीन से 12:00 बजे रात तक पूरी तरह से निगरानी करते हुए नजर आएगी इस बार 36 परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील हैं उनकी भी मॉनिटरिंग पूर्ण रूप से की जाएगी किसी भी प्रकार के अनुचित साधन छात्रों के द्वारा पाए जाने पर उनको भी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!