
समथर कस्बे के खान बहादुर मोहल्ला निवासी सुवरातन पत्नी सत्तार खान द्वारा बीते सोमवार को थाना समथर में एक शिकायती पत्र देकर अपने बेटे की गुमशुदी की सूचना दी थी शिकायत में बताया गया की उनका 29 वर्षीय बेटा अफसर रविवार की शाम घर से बिना किसी को बताए हुए कहीं चला गया था देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई इसके बाद अगले दिन से ही परिजनों द्वारा आसपास के क्षेत्र मैं काफी खोजबीन की गई लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग सका तीन दिन बीत जाने के बाद भी अफसर के बारे में कोई ठोस जानकारी न मिलने से परिवारजन बेहद परेशान है और चिंतित हैं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है और वह लगातार अपनी बेटे की सुरक्षित वापसी की कामना कर रहे हैं युवक के अचानक लापता होने से मोहल्ले में भी चर्चा का विषय बना हुआ है परिजनों ने थाना समथर पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है जिस पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गुमशुदी का मामला दर्ज कर लिया है थाना प्रभारी अतुल राजपूत ने बताया कि शिकायत मिलते ही युवक की तलाश शुरू कर दी गई है क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज खगा ली जा रही है और संभावित स्थानो पर पुलिस टीम भेजी गई है
पत्रकार भूमिका भारत न्यूज से आरिफ खान समथर 



