Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

शिवपुर टिमरुआ में राशन गोदाम निर्माण विवाद: RTI के जरिए जांच की मांग

शिवपुर टिमरुआ, सैफई, इटावा से रिपोर्ट

ग्राम शिवपुर टिमरुआ में प्रस्तावित राशन गोदाम निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्राम प्रधान ने गोदाम स्थल पर निर्माण की अनुमति दे दी, जबकि डीलर और कुछ ग्रामीण इस निर्णय के खिलाफ हैं।

स्थानीय निवासी और ग्रामीणों ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और अब इस मामले में RTI के जरिए जिला प्रशासन से सभी प्रमाणित दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

शिकायत में ग्राम सभा प्रस्ताव, निर्माण स्वीकृति, डीलर की सहमति और शासनादेश की जानकारी मांगी गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि बिना सही अनुमति के निर्माण होने पर भविष्य में राशन वितरण में दिक्कत और प्रशासनिक जवाबदेही का सवाल उठ सकता है। इस मामले में जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से जल्द ही जवाब आने की उम्मीद है।

रिपोर्ट – पंकज गुप्ता

जिला – जालौन, उरई

राज्य – उत्तर प्रदेश

चैनल – BB News India

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!