वार्षिक परीक्षाओं के मद्देनजर 21 फरवरी से 31 मई तक जिले में कोलाहल नियंत्रण अधिनियम लागू रात्रि 10 से सुबह 6 बजे तक कोलाहल एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर लगा प्रतिबंध
कोण्डागांव……..20 फरवरी 2024 कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत द्वारा शिक्षा सत्र 2023-24 के तहत विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन वार्षिक परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों एवं परीक्षार्थियों के अध्ययन में व्यवधान उत्पन्न न हो इसे मद्देनजर रखते हुए कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 के अन्तर्गत् सम्पूर्ण कोण्डागांव जिले में रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक अधिनियम की धारा 13 (1) में उल्लेखित अवसरों को छोड़कर अधिनियम की धारा 2 ‘क‘, ‘ख‘, एवं ‘ग‘ के अन्तर्गत् परिभाषित कोलाहल एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर आगामी आदेश तक के लिए प्रतिबंधित किया गया है। उक्त आदेश का उल्लंघन अधिनियम की धारा 15 के अधीन दण्डनीय होगा। जारी आदेश के तहत कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 2 ‘घ‘ के तहत धारा 7 के उपयुक्त अवसरों पर सीमित अवधि के लिए अनुज्ञा देने हेतु समस्त अनुविभागीय दंडाधिकारी उनके स्थानीय क्षेत्राधिकारिता के अन्तर्गत् विहित प्राधिकारी होंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा
तहसीलदार के स्थगन आदेश की खुलेआम अवहेलना यथास्थिति आदेश को ठेंगा दिखाकर धड़ल्ले से जारी निर्माण कार्य
11/12/2025
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों की भर्ती हेतु अंतिम पात्र-अपात्र सूची जारी
06/12/2025
शाक वाटिका निर्माण प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक में जिले व ब्लाक के नोडल हुए शामिल
22/11/2025
धान खरीदी कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
18/11/2025
कलेक्टर ने जनदर्शन कार्यक्रम में सुनी आमजनों की समस्याएं
18/11/2025
किसान वृंदा दूज राम की मुस्कान में झलक उठी मेहनत की चमक
15/11/2025
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटनई में बाल मेला का हुआ आयोजन बच्चों ने लगाए स्टॉल
13/11/2025
नवसाक्षर लेखन कार्यशाला’ का राजीव गांधी विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो जयदेव साहु तथा राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत, के मुख्य संपादक एवं संयुक्त निदेशक ने किया उद्घाटन*
10/11/2025
जांजगीर चांपा में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के करकमलों से हुआ 3.51 लाख पीएम आवास का गृह प्रवेश
07/11/2025
ग्राम पंचायत, गांव में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र से मिल रही है डिजिटल लेनदेन की सुविधा