कोंडागांव – 18 फरवरी 2024/कोण्डागांव जिला के ईरागांव थाना निवासी बलिराम कोर्राम से पुराने सिक्के के बदले 53 लाख रुपए देने का लालच देकर 8 लाख 53 हजार 250 रुपए का ऑनलाइन ठगी किया गया। इस पूरे मामले में कोण्डागांव जिला की पुलिस ने आरोपियों को ट्रैक करते हुए राजस्थान – हरियाणा बार्डर के नूह मेवात क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिए हैं। गिरफ्तार मौसम (30) के कब्जे से बड़ी संख्या में चेकबुक, एटीएम, लैपटॉप, कम्प्यूटर, स्कैनर, प्रिंटर समेत घटना में स्तेमाल अन्य सामग्री जब्त किया गया हैं।मामले का खुलासा करते हुए कोण्डागांव जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते ने बताया कि, बलिराम कोर्राम को फेसबुक में पुराने सिक्के के बदले रुपए वाला मैसेज दिखाई दिया था। बलिराम को पुराने सिक्कों के एवज में 53 लाख रुपए देने की बात कहकर फसाया गया। इस तरह से उसे अलग अलग बैक खाता और यूपीआई के माध्यम से 8 लाख 53 हजार रुपए का ऑनलाइन ठगी किया गया। ठगी का एहसास होने पर बलिराम ने मामले का शिकायत इरागांव थाना पुलिस से किए। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने आईपीसी की धारा 420 पंजीबद्ध करने के निर्देश देते हुए सायबर पुलिस और जिला पुलिस बल को जांच के आदेश दिए। संयुक्त पुलिस दल की जांच राजस्थान के भरतपुर, हरियाणा तक जा पहुंची। पुलिस ने आरोपियों को वहा के स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपियों के संभावित ठिकानों की घेराबंदी कर एक साथ दबीष देकर आरोपी मौसम को हिरासत में ले लिया।
तहसीलदार के स्थगन आदेश की खुलेआम अवहेलना यथास्थिति आदेश को ठेंगा दिखाकर धड़ल्ले से जारी निर्माण कार्य
11/12/2025
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों की भर्ती हेतु अंतिम पात्र-अपात्र सूची जारी
06/12/2025
शाक वाटिका निर्माण प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक में जिले व ब्लाक के नोडल हुए शामिल
22/11/2025
धान खरीदी कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
18/11/2025
कलेक्टर ने जनदर्शन कार्यक्रम में सुनी आमजनों की समस्याएं
18/11/2025
किसान वृंदा दूज राम की मुस्कान में झलक उठी मेहनत की चमक
15/11/2025
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटनई में बाल मेला का हुआ आयोजन बच्चों ने लगाए स्टॉल
13/11/2025
नवसाक्षर लेखन कार्यशाला’ का राजीव गांधी विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो जयदेव साहु तथा राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत, के मुख्य संपादक एवं संयुक्त निदेशक ने किया उद्घाटन*
10/11/2025
जांजगीर चांपा में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के करकमलों से हुआ 3.51 लाख पीएम आवास का गृह प्रवेश
07/11/2025
ग्राम पंचायत, गांव में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र से मिल रही है डिजिटल लेनदेन की सुविधा