Uncategorizedदेश

कुत्तों ने ली बच्ची की जान

 

 

इटवा(सिद्धार्थनगर) बरगदवा पश्चिम में घास काटने गई दस वर्षीय तरन्नुम पर आदमखोंर कुत्तों के झुंड ने हमला कर मार डाला सूचना मिलने पर गांव के लोग लाठी डंडा लेकर कुत्ते को खोजने निकले लेकिन सफलता नहीं मिली तरन्नुम गांव के मदरसे में कक्षा चार की छात्रा थी। इस घटना से गांव के लोग दहशत में हैं बच्चे को घर से बाहर या स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं ग्रामीणों ने बताया कि लाठी डंडा लेकर गांव की रखवाली की जा रही है। तथा रात में डर के कारण घर के अन्दर सोना मजबूरी बन गई है । प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि इस समस्या की लिखित सूचना उपजिलाधिकारी तथा पशुपालन विभाग को दे दिया गया है। सर्तकता बरती जा रही है।बता दें कि 2019 में तरन्नुम के सिर से पिता का साया उठ चुका है । परिवार में कमाने वाला कोई नहीं है। मां सफिया खातून मेहनत मजदूरी कर के दो बच्चों और चार बच्चियों का पालन पोषण कर रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!