
समथर (झांसी) उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को शतक बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश में आज थाना समथर में मिशन शक्ति 5.2 अभियान के तहत नारी सुरक्षा नारी सम्मान एवं महिला सशक्तिकरण के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय समथर नगर से छात्रों को थाना समथर जनपद झांसी में स्थापित मिशन शक्ति पर बुलाकर मिशन शक्ति केंद्र जीडी कार्यालय में होने वाले कार्यों व साइबर से होने वाले अपराध से बचने के तरीके बस सावधानियो के संबंध में जानकारी देते हुए कक्षा 7 की छात्रा नाजिश खान को एक दिन का थाना अध्यक्ष बनाकर शिकायतकर्ता शिवनारायण ग्राम बहादुरपुर थाना समथर जनपद झांसी की समस्या सुनकर तुरंत हल्का इंचार्ज को कार्रवाई हेतु निर्देश दिए व समथर थाने का निरीक्षण किया वहीं थाना अध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत ने हेल्पलाइन नंबर 112 पुलिस आपातकालीन सेवा 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1090 विमेन पावर हेल्पलाइन
1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन
102 स्वास्थ्य सेवा
108 एंबुलेंस सेवा
1098 चाइल्ड हेल्पलाइन
181 महिला हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी और अपील की की कोई भी महिला को अगर परेशानी हो इन नंबरों पर अपनी शिकायत कर तुरंत निस्तारण पा सकती हैं
पत्रकार आरिफ खान समथर


