Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशझांसी

समथर झांसी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर निकली गई शोभायात्रा कस्बे में जगह-जगह प्रसाद वितरण करते भक्तगण

समथर।महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर समथर नगर में बाबा भोलेनाथ की भव्य और आकर्षक बारात बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। यह शोभायात्रा बालसंत बालकदास के सानिध्य में नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।बारात में ऊंटों और घोड़ों की सवारी के साथ कई ट्रैक्टरों पर भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और अन्य देवी-देवताओं के सजीव व मनमोहक स्वरूप विराजमान रहे। आकर्षक झांकियों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा और पूरे नगर का वातावरण “हर-हर महादेव” के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।नगर के अग्गा बाजार में बाबा महाकाल सेवा समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। वहीं सुखदैनी मंदिर के पास कुंवर अरिदमन सिंह लावन पीपरी स्टैंड पर मुन्ना मेवाती तथा बाजार के व्यापारियों ने श्रद्धालुओं को स्वल्पाहार वितरित कर बारात का स्वागत किया।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। समथर थानाध्यक्ष अतुल राजपूत, पूंछ थाना प्रभारी वेद प्रकाश पाण्डेय और शाहजहांपुर थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक चन्दन, जिला सह-कार्यवाहक नीरज, शिवेंद्र प्रताप सिंह शैली, विश्व हिंदू परिषद के जिला सहमंत्री भरतशरण, विजय गोली, रोहित सविता, चन्द्रशेखर वधेल, नितिन गुप्ता, सरनाम कुशवाहा, शुभम त्रिपाठी, अवधेश अग्रवाल नित्तू गुर्जर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे सहित अनेक गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु मौजूद रहे।

पत्रकार भूमिका भारत न्यूज से आरिफ खान

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!