Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकानपूर

नमो नमो फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी का कानपुर में भव्य स्वागत

नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष कानपुर राजीव यादव

कानपुर। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष कानपुर राजीव यादव ने बताया की आज गृह निवास पर सामाजिक एवं संगठनात्मक वातावरण में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नमो नमो फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय दीपक तिवारी अवध क्षेत्र अध्यक्ष संजय पांडेय अरविंद गिरी पिंटू बाबा जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष महेंद्र सिंह बबलू जिला संरक्षक एवं गोंडा जनपद से आए सम्मानित पदाधिकारियों का आगमन हुआ।

अतिथियों के स्वागत हेतु भगवान श्री राम जी का चित्र भेंट कर तथा पारंपरिक पटका पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी एवं उनके साथ आए सभी पदाधिकारियों का भव्य अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, सेवा कार्यों के विस्तार एवं जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा हुई।

गोंडा जिले के कर्मठ साथियों की उपस्थिति में संगठनात्मक एकता और समाज सेवा को और अधिक प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। पारंपरिक स्वागत एवं जलपान के साथ आत्मीय वातावरण में बिताए गए पल सभी के लिए स्मरणीय रहे।

इस अवसर पर मोनू विश्वास भी उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी अतिथियों के स्नेह एवं सानिध्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का बहुमूल्य समय और मार्गदर्शन मिलना हमारे लिए गर्व और सौभाग्य का विषय है।

कार्यक्रम का समापन आपसी सद्भाव, संगठनात्मक प्रतिबद्धता और सेवा भाव के संकल्प के साथ हुआ।

रिपोर्ट – पंकज गुप्ता

जिला – जालौन, उरई

राज्य – उत्तर प्रदेश

चैनल – BB News India

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!