Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

लखीमपुर-खीरी त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन नामावली के कार्य में शिक्षा मित्रों को बी० एल० ओ० न बनाये जाने के सम्बंध में उपजिलाधिकारी मितौली को ज्ञापन सौंपा।

मितौली शिक्षा मित्रों ने सौंपा ज्ञापन।

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन नामावली के बृहद पुनरीक्षण 2026 के कार्य में शिक्षा मित्रों को बी० एल० ओ० न बनाये जाने के सम्बंध में उपजिलाधिकारी मितौली को ज्ञापन सौंपा
 
पवन दीक्षित, 
चरखा समाचार ब्यूरो कार्यालय लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी ।आदर्श शिक्षा मित्र बेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की तरफ से ब्लाक अध्यक्ष अरविंद मिश्र की अगुआई में उपजिलाधिकारी मितौली मधुसूदन गुप्ता को ज्ञापन सौंपा गया। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन  नामावली के पुनरीक्षण कार्य में शिक्षा मित्रों को बी एल ओ न बनाया जाये। जिसके निम्न कारण है। यह है कि बहुतायत शिक्षा मित्र अपने निवास स्थान के ही प्रा० वि० में ही कार्यरत है जिसके कारण स्थानीय स्तर पर ग्राम वासियों द्वारा निराधार अरोप लगाया जाता है इस के चलते शिक्षा मित्र मांनसिक रूप से परेशान होते है।
 
 जब कि शिक्षा मित्र पूरी पारदर्शिता एवं कर्तव्य निष्ठा से कार्य करते है। यह कि तहसील मितौली में कार्यरत शिक्षा मित्रों से समय-समय पर अत्यधिक महात्पूर्ण कार्य में संलग्न किया जाता रहा है। किन्तु जिन कार्यों में पारिश्रमिक अधिक होता है उन कार्यों में शिक्षा मित्रों को संलग्न नहीं किया जाता जिसके चलते तहसील के शिक्षा मित्रों में निराशा रहती है।  तहसील मितौली के लगभग 80 प्रतिशत शिक्षा मित्र पूर्व से ही विधान सभा व लोक सभा चुनाव की निर्वाचन सूची नामावली कार्य कर रहे है फिर भी पंचायत मे ड्यूटी लगायी जा रही है। जब कि प्रदेश के लगभग बहुत से जनपदों में शिक्षा मित्रों को पंचायत ड्यूटी से मुक्त किया गया है।यह है तहसील मितौली में निर्वाचन कार्यलय से पहले समस्त शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गयी थी लेकिन अब शिक्षकों की ड्यूटी काट कर शिक्षा मित्रों के नाम के आगे सहायक अध्यापक लिखकर ड्यूटी लगाई जा रही है जिससे शिक्षा मित्रों में भारी रोष है और जो जांच का विषय है।शिक्षा मित्रों की मांग है उक्त कारणों को ध्यान गत रखते हुऐ शिक्षा मित्रों को पंचायत नामावली पुनरीक्षण बी एल ओ कार्य से प्रथक करने की कृपा करें। इस अवसर पर जिलाउपाध्यक्ष संतोष मिश्र, ब्लाकउपाध्यक्ष राजन श्रीवास्तव, मंत्री कुलदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, मुल्लूराम, मानसिंह, राजेश कुमार, पंकज शुक्ला, हरिश्चंद शुक्ला, अमित सिंह, आशीष त्रिवेदी सहित  समस्त शिक्षा मौजूद रहे।
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!