
एल्डिको चौराहे पर मनाया गया ऐतिहासिक भव्य स्वतंत्रता दिवस ,निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा
*राम यादव*
लखनऊ,एल्डिको चौराहे पर बीते कई वर्षों से निरन्तर भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल स्वतंत्रता दिवस झंडारोहण के साथ धूमधाम से मनाता आ रहा है इसी कड़ी को जारी रखते हुए इस वर्ष भी चौराहे को भव्य सजावट के साथ स्वतंत्रता दिवस का ऐतिहासिक एवं भव्य आयोजन किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय त्रिपाठी (मुन्ना) एवं समाजसेवी विनोद सिंह ने संयुक्त रूप से सैकड़ों क्षेत्रवासियों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में झंडारोहण किया और राष्ट्रगान के बाद विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर व्यापार मण्डल के जिला महासचिव आशुतोष खरे, जे पी पाण्डेय, शैलू पाण्डेय, अनुराग सिंह, राजा राजपूत, शेर बहादुर थापा, अमन कुमार, सरताज खान, अश्वनी कुमार एवं सूफियान उपस्थित रहे।





