Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

खरगोन पुलिस ने महुआ लहान संग्रहण के ठिकानों पर दी दबिश

 

 

• थाना बरुड पर कीपुलिस ने दी दबिश गई कार्यवाही, नदी किनारे संग्रहीत किया गया था डिब्बो में महुआ लहान

• पुलिस ने 1000 लीटर महुआ लहान कीमती लगभग 50,000/- रुपये का किया नष्ट

 

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इन्दौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा अवैध शराब निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मराज मीना के निर्देशन अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन मे समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसी तारतम्य मे थाना बरुड पर पुलिस टीम ने अवैध कच्ची शराब बनाने के ठिकानों पर दबिश देकर भारी मात्रा मे महुआ लहान नष्ट कर बड़ी कार्यवाही की गई है ।

 

घटना का संक्षिप्त विवरणः-

दिनांक 20.07.2025 को थाना बरुड पर मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि, ग्राम उमरखली में कुंदा नदी किनारे भारी मात्रा मे महुआ लहान संग्रहण किया जा रहा है । मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी बरुड निरीक्षक लक्ष्मण सिंह लौवंशी के नेतृत्त्व में पुलिस टीम को सूचना से अवगत करवाकर रवाना किया गया ।

 

जहां पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए अनुसार ग्राम उमरखली में कुंदा नदी किनारे क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर सर्चिंग की गयी जहाँ पुलिस टीम को करीब 1000 लीटर महुआ लहान कीमती लगभग 50,000/- रुपये का डिब्बो मे भरा हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम के द्वारा मौके पर ही नष्ट किया गया है ।

 

पुलिस टीम –

उक्त की गयी कार्यवाही में थाना प्रभारी बरुड निरीक्षक लक्ष्मण सिंह लौवंशी के नेतृत्त्व में सउनि.रमेश पवार, प्रआर.713 लालसिंह गांवड़, प्रआर.547 कैलाश परते, आर.924 गौरव, आर.824 राहुल, , आर.231 रविशंकर, सै.144 आशिष का विशेष योगदान रहा ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!