Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

अयोध्या उत्तर प्रदेश ^____ शिकायत के बाद भड़का दबंग आलोक मिश्रा. ला स्टुडेंट बताकर पत्रकारों को दे रहा है धमकियाँ

शिकायत के बाद भड़का दबंग आलोक मिश्रा , लॉ स्टूडेंट बताकर पत्रकारों को दे रहा है धमकियां

रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

 

 अयोध्या उत्तर प्रदेश

मामला अयोध्या जनपद के खंडासा क्षेत्र के बिसाही गाँव के रहने वाले रमेश कुमार पाण्डेय ने एसडीएम मिल्कीपुर व एसएसपी अयोध्या को दिये अपने शिकायती पत्र मे बताया कि 16 जुलाई 2025 को आलोक मिश्र पुत्र रमाकांत निवासी – कुरावन पूरे दवन व विंध्या प्रसाद पुत्र रामनाथ निवासी बिसाही अपने 2 सहयोगियों के साथ दोपहर 11 बजे ग्राम समाज की जमीन पर लगे आम के हरे भरे 2 पेड़ों को काट रहे थे पुलिस ने शिकायत के बाद एक ठेकेदार को पकड़ा और एफआईआर दर्ज हुई लेकिन एफआईआर मे आलोक मिश्रा का नाम नही है मामले मे शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्र को संज्ञान मे लेकर कई स्थानीय पत्रकारों ने खबरों का प्रकाशन किया था जिनकी जानकारी रंगबाज आलोक को हुई तो पत्रकार रविंद्र कुमार व रवि शुक्ला सहित कई पत्रकारों को दबंग ने फोन किया और बड़ी बड़ी पहचान बताकर खुद को इलाहाबाद युनिवर्सिटी का लॉ स्टूडेंट बताकर रौब झाड़ते हुए खबरों का खंडन करते हुए माफ़ी मांगने का दबाव बनाया साथ ही क्षेत्रीय वरिष्ठ पत्रकार डॉ अंशुमान सिंह से बात करते हुए उन्हे कई ऐसे नियम व कानून बताये जो अस्तित्व मे नही हैं दबंग का कहना है कि वह कानून का इतना जानकार है कि बिना उसकी अनुमति के उसके कृत्यो पर खबरों का प्रकाशन नही किया जा सकता है ऐसा करने पर वह मीडिया सेंटरों और समाचार पत्रों पर ताला लगवा देगा, मामले मे रमेश कुमार पाण्डेय के शिकायती पत्र से दबंग झल्लाया हुआ है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत मे आरोपियों का नाम हरे पेड़ों को बिना अनुमति के काटने के कारण दर्ज एफआईआर मे बढ़ाने और निष्पक्ष जांच की मांग की गई है

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!