Uncategorizedअन्य खबरेअलीगढ़ताज़ा ख़बरें

जम्मू के राजोरी में श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, अलीगढ़ के कई लोगों की मौत

सामने आई लिस्ट

जम्मू के अखनूर में हुए बस हादसे में मरने वाले व घायल हुए लोगों में अधिकतर अलीगढ़ जिले के रहने वाले हैं। हादसा जम्मू के राजौरी मार्ग पर हुआ है। जहां श्रद्धालुओं से भरी एक बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 21 लोगों की मौत की सूचना मिली है। वहीं 40 लोगों के घायल होने की सूचना आई है। बस हरियाणा के कुरुक्षेत्र से शिवखोड़ी की यात्रा पर निकली थी। सूचना के अनुसार, घायलों में अलीगढ़ के निवासियों की संख्या अधिक है।

ये हैं मरने वालों के नाम – कृष्णा (उम्र 13 वर्ष) पुत्र – जय बीर सिंह निवासी अलीगढ़, जय बीर सिंह (उम्र 42 वर्ष) पुत्र गुरा सिंह निवासी अलीगढ़, शांति (उम्र 65 वर्ष) पत्नी मोहिंदर निवासी अलीगढ़, बिलाल देवी (उम्र 50 वर्ष) पत्नी गौतम निवासी अलीगढ़, राधिका (उम्र 28 वर्ष) पत्नी पवन कुमार निवासी अलीगढ़, सतवीर (उम्र 37 वर्ष) पत्नी गंगाली सिंह निवासी यूपी, गोमिता (उम्र 24 वर्ष) पत्नी रिंकू शर्मा निवासी अलीगढ़, अंकुशा (5 वर्ष) पत्नी पवन कुमार निवासी अलीगढ़, सुनीता (उम्र लगभग 35 वर्ष पत्नी बॉबी निवासी अलीगढ़, काजल (उम्र 16 वर्ष) पुत्री सितेन्द्र निवासी अलीगढ़, कमलेश (आयु 45 वर्ष) पत्नी चंदर पॉल निवासी नया अलीगढ़, अंजू (18 वर्ष) पुत्री शीशू पाल निवासी नया अलीगढ़। इसके अलावा एक नाबालिग लड़की उम्र लगभग 08 वर्ष, एक अज्ञात महिला उम्र लगभग 50 वर्ष और एक अज्ञात पुरुष उम्र लगभग 60 वर्ष घायल हो गए। इसके अलावा कुछ और घायल व्यक्तियों को एसडीएच अखनूर में स्थानांतरित किए जाने की उम्मीद है। हालांकि उपरोक्त घायल व्यक्तियों में से 10-12 को प्रारंभिक उपचार के बाद एसडीएच अखनूर से जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!