Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

रेप पीड़िता की मां न्याय के लिए भटकने को मजबूर, लगा रही आला अधिकारियों से न्याय की गुहार*

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

*रेप पीड़िता की मां न्याय के लिए भटकने को मजबूर, लगा रही आला अधिकारियों से न्याय की गुहार*


*अंबेडकर नगर* पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ का सराहना पूरे जिले में किया जाता है , लेकिन उनके छवि को खराब करने के लिए आए दिन कुछ पुलिसकर्मी अपनी मनमानी से बाज नहीं आते, हाल ही में हुआ एक रेप का मामला जो कि मालीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत उमरन सैरपुर का है, जहां रेनु कुमारी ने अपना प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक को सौंपा, मालीपुर थाना के अंतर्गत आने वाला ग्राम सभा सैरपुर उमरन की निवासी रेनु कुमारी अपनी बेटी के साथ घर पर सो रही थी, 21 तारीख को रात में उसके ही ननद का लड़का उसे खेत में उठा ले गया, और जबरन तरीके से रेप किया गया , नाबालिक लड़की द्वारा चीख पुकार मचाने पर वह छोड़कर भाग गया तथा यह कहते हुए गया कि, अगर किसी को यह बात बताओगी तो तुम्हें ,तुम्हारे पूरे परिवार को मार देंगे। दूसरे दिन प्राथिनी अपना प्रार्थना पत्र ले कर के मालीपुर थाना पर गई जहां थानाध्यक्ष व इनके दो सिपाही बृजेश यादव व विशाल पटेल द्वारा जबरदस्ती सुलह , समझौता करने का दबाव बनाने का महिला ने आरोप भी लगाया।जबकि दोनों पक्ष द्वारा थाना मालीपुर में दिए गए शिकायती पत्र 22मई को दिया गया जिसपर तत्परता दिखाते हुए शिवागी त्रिपाठी ने आरोपी के ऊपर आबकारी एक्ट 60 का मुकदमा तथा दोनों पक्षों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर दिया , वही पिता ने यह भी कहा अगर निष्पक्षता से जांच होगी तो सारी सच्चाई सामने आ जाएगी पीड़िता ने कहा अगर हमें न्याय नहीं मिला ,य हमारी बेटी के साथ कोई घटना होती है तो इसका जिम्मेदार स्वयं शासन प्रशासन होगा। अब देखना है इस घटना का खुलासा कब और कैसे होगा और एक गरीब को कैसे न्याय मिलेगा,,,?

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!