Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंसिद्धार्थनगर 

सीएम योगी ने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में बढ़ रहा है भारत का सम्मान

सिद्धार्थ नगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पांच चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। जनता जनार्दन के जो भाव दिखाई दिए हैं, उसके अनुसार 4 जून को परिणाम को लेकर कोई संदेह नहीं है। फिर एक बार केंद्र में मोदी सरकार और 400 पार का मिशन भाजपा पूरा करेगी।सपा – कांग्रेस और उनका गठबंधन पूरी तरह से चित हो जाएगा। यूपी की कई सीटों पर सपा प्रत्याशियों की जमानत जप्त हो रही है। योगी आदित्यनाथ मंगलवार को डुमरियागंज स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के परिसर में भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

 

उन्होंने सपा कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के हर माफिया से सपा का संबंध है। उनकी संवेदना माफिया के प्रति होती है, गरीबों और जनता के प्रति नहीं। उन्होंने कहा कि सपा 2014, 2017 तथा 2019 में चुनाव हारी है।2022 में भी प्रदेश की जनता ने सपा को चित कर दिया और भाजपा को समर्थन देकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाईl 2024 के लोकसभा चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। देश की सीमाएं सुरक्षित हैं।

 

पाकिस्तान में अगर पटाखे भी बजते हैं तो पाकिस्तान सफाई देता है, जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हर सुबह घोटाला और आतंकवादी घटनाओं की खबरें देखने और सुनने को मिलती थी। जब से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी है, तब से आतंकवाद, नक्सलवाद का खात्मा हो गया है।

 

पाकिस्तान को मालूम है कि नया भारत है। भारत को छेड़ेंगे तो भारत छोड़ेगा नहीं। सीएम योगी ने विकास कार्यों और उपलब्धियां को भी एक-एक करके गिनाया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!