
चुनाव के चलते शादी की तारीख बदलने की तैयारी
अलीगढ़
अलीगढ़ संसदीय क्षेत्र में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा । सहालग के चलते शादी वाले घरों में चिंता बढ़ गई है । कुछ लोगों ने तो चुनाव की तारीखों का एलान होते ही शादी व अन्य कार्यक्रमों को चुनाव बाद करने की तैयारी शुरू कर दी है । अकेले अप्रैल माह में ही विवाह के लिए सात शुभ मुहूर्त 18 , 20 , 21 , 22 , 23 , 25 , व 26 अप्रैल है । दो जून को गुरु अस्त होने के कारण मई व जून माह में शुभ विवाह का कोई भी मुहूर्त नहीं रहेगा । इसके बाद नवंबर व दिसंबर में ही शादियां हो सकें
गी ।





