उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंसिद्धार्थनगर 

सिद्धार्थ नगर -अति संवेदनशील बूथ का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

बढ़नी। बढ़नी ब्लॉक के ढेकहरी बुजुर्ग गांव के समीप प्राथमिक विद्यालय पर बना बूथ संख्या 13 अति संवेदनशील की श्रेणी में है। मंगलवार को जिलाधिकारी पवन अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधीनस्थ कर्मचारियों तथा ग्राम प्रधान रिंकू चौधरी से बूथ के बारे में जानकारी ली । कहा मतदान के दिन बिजली, पानी सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं पूर्ण रूप से उपलब्ध रहे। ग्राम प्रधान से बूथ अति संवेदनशील क्यों है, इसके बारे में जानकारी ली। इस समय कोई समस्या हो तो उसके बारे में पूछा तथा निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी भवनों जैसे आगनबाड़ी, इत्यादि जगहों पर 25 मई को मतदान है। इसका प्रचार-प्रसार करवाया जाए, जिससे प्रवासी लोग मतदान करने के लिए आएं।

इस दौरान उप जिलाधिकारी कमरेंद्र कुमार, सेक्टर मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार, खण्ड विकास अधिकारी श्याम मुरली मनोहर मिश्र आदि मौजूद रहे।
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!