कटनीमध्यप्रदेश

वर्षों से एक ही स्थान में पदस्थ कर्मचारियों अधिकारियों का हो स्थानांतरण

बड़वारा न्यूज
* वर्षों से एक ही स्थान में पदस्थ कर्मचारियों अधिकारियों का हो स्थानांतरण
शासकीय सेवाओं में स्थानांतरण एक आम प्रक्रिया है जिसके तहत किसी भी विभाग में पदस्थ कर्मचारी अधिकारी को एक स्थान से दूसरे स्थान पर शासकीय कार्य मे पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से स्थानांतरित किया जाता है जिससे शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ आम जन को हासिल हो सके।
बड़वारा में विभिन्न विभागों में वर्षों से जमे हैं अधिकारी कर्मचारी- बड़वारा आदिवासी बाहुल्य विधानसभा क्षेत्र है यहां तहसील मुख्यालय भी है बावजूद इसके यहां पर स्वास्थ्य विभाग,शिक्षा विभाग, जनपद पँचायत में कई वर्षोँ से अधिकारी,कर्मचारी पदस्थ हैं और अपना वर्चस्व कायम किये हुए हैं कई अधिकारी कर्मचारी तो उनका कई बार स्थानांतरण होंने के वावजूद अपने रसूख के बल पर अपना स्थानांतरण निरस्त करवा लिए हैं एवम अपने कार्यालयों में अपना एकाधिकार आधिपत्य स्थापित किये हुए हैं।
नही करते ड्यूटी समय पर- स्वास्थ्य केंद्र, बड़वारा संकुल कार्यालय, जनपद कार्यालय बड़वारा, तहसील कार्यालय बड़वारा, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मे पदस्थ अधिकारी कर्मचारी कभी भी समय से अपनी ड्यूटी में उपस्थित नही होते हैं। अपनी मनमर्जी से ड्यूटी में आते हैं तथा अपनी मर्जी से ड्यूटी से जल्दी घर चले जाते हैं। शासकीय आवास मिलने के बावजूद अप डाउन कर ड्यूटी करने कभी 11 बजे तो कभी 12 बजे ड्यूटी करने कार्यालयों में आते हैं और जब मर्जी होती है ड्यूटी से घर वापस चले जाते हैं। जिला कलेक्टर महोदय से अपेक्षा की जाती है कि वे इस गम्भीर मसले पर संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करबाने का कष्ट करें तो व्यवस्था सुधरने के साथ ही सही समय पर कार्यालयों में सभी की उपस्थिति सुनिश्चित हो सकेगी।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!