कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी द्वारा जिले में खाद्य पदार्थो की सघन जांच हेतु विशेष निगरानी दलों द्वारा विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही खाद्य पदार्थों की नियमित रूप से जांच करने और उसके आधार पर मिलावटी क्षेत्रों का चिन्हांकन कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में शुक्रवार को अशोकनगर एसडीएम श्री अनिल बनवारिया एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती लीना नायक सहित संयुक्त दल द्वारा महावीर कॉलोनी वर्धमान स्कूल के पीछे अशोकनगर स्थित के. टी फूड्स अशोक मसाला प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थ धनिया एवं मिर्ची पाउडर की जाँच की गई। साथ ही धनिया एवं मिर्ची पाउडर के दो-दो सैंपल जांच हेतु लिये गये। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल से सेम्पलों की रिपोर्ट प्राप्त होने पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान मसाला निर्माता प्रतिष्ठान का नवम्बर माह में खाद्य लाइसेंस बैधता समाप्त पाई गई। लायसेंस रिन्यू नहीं पाए जाने पर प्रतिष्ठान को सील किया गया है। महावीर स्वीस्ट्स गोदाउन पर गंदगी पाये जाने पर 50 हजार रूपये का जुर्माना एवं मिठाईयों के चार सेम्पल लिये गये। जिसमें चसनी,मावा,रसगुल्ला एवं गुलाब जामुन के सैम्पल लिये गये। चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल एवं गांधीपार्क पर प्रदर्शन किया गया। साथ ही लोगों को खाद्य पदार्थो में किये जाने वाले मिलावट के विरूद्ध जागरूक किया गया। मौके पर खाद्य पदार्थो की जांच की घर पर कैसे के बारे में बताया गया।
सचिव के साथ मारपीट को लेकर सहायक सचिव के खिलाफ प्रकरण दर्ज
4 weeks ago
*लूट या सोची-समझी कहानी? 65 ग्राम सोना लेकर निकले मुनीम अचेत अवस्था में मिले, पुलिस जांच में उलझी* नीमच। शहर के सर्राफा बाजार क्षेत्र में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब प्रतिष्ठित स्वर्ण व्यवसाय फर्म ‘मंगलम ज्वैलर्स’ के मुनीम संदिग्ध परिस्थितियों में गली के बाहर अचेत (बेहोश) अवस्था में पाए गए। जानकारी के अनुसार, मुनीम दिलखुश नागदा (42 वर्ष), पिता शांतिलाल नागदा, अपनी फर्म से ‘स्वास्तिक बुलियन’ पर गोल्ड एक्सचेंज करने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में ही वे बेहोश मिले। उन्हें तुरंत शहर के श्री राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि मुनीम के पास मौजूद लगभग 65 ग्राम सोना गायब बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही नीमच पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू की। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि यह वास्तव में लूट की वारदात है, कोई सोची-समझी साजिश या फिर चोरी का कोई अन्य मामला। बता दें कि दिलखुश नागदा पिछले करीब 4 वर्षों से मंगलम ज्वैलर्स संस्थान में मुनीम के रूप में कार्यरत हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ मुनीम के होश में आने का इंतजार कर रही है ताकि उनके बयान दर्ज किए जा सकें। नीमच पुलिस का कहना है कि विस्तृत अनुसंधान के बाद ही किसी ठोस निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा। फिलहाल पूरे शहर में इस रहस्यमयी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।
4 weeks ago
छतरपुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन सेल (HRPC) की प्रेरक पहल, मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान
23/02/2026
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प के टैरिफ रद्द किए
20/02/2026
गुरुवार, 19 फरवरी 2026 के मुख्य समाचार*
20/02/2026
हॉस्पिटल पर 50 हजार का जुर्माना*
06/02/2026
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उज्जैन श्री श्रेयांस कूमट द्वारा जिला पंचायत सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली गई
06/02/2026
आज आएगा देश का बजट, रिकॉर्ड नौवीं बार बजट पेश करेंगीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
03/02/2026
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित
30/01/2026
*💥सीईओ जिला पंचायत द्वारा विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक की गई*