गुनामध्यप्रदेश

गुना में हो हवाई अड्डे का निर्माण:सांसद श्री Krishna Pal Singh Yadav सांसद डॉ केपी यादव ने नियम 377 के तहत संसद में रखी मांग —

गुना में हो हवाई अड्डे का निर्माण:सांसद श्री Krishna Pal Singh Yadav सांसद डॉ केपी यादव ने नियम 377 के तहत संसद में रखी मांग — लोकसभा के बजट सत्र में सांसद डॉक्टर के पी यादव अपने संसदीय क्षेत्र गुना शिवपुरी अशोकनगर के लिए नित्य प्रतिदिन मोदी सरकार से कुछ न कुछ मांग कर रहे हैं। पिछले दिनों गुना में मसाला पार्क,संसदीय क्षेत्र में आयुष रिसर्च सेंटर की मांग सांसद डॉक्टर केपी यादव द्वारा की गई तथा आज गुना में हवाई अड्डे के निर्माण को शीघ्र किए जाने की मांग संसद में रखी। सांसद डॉक्टर के पी यादव ने नियम 377 के अधीन मांग रखते हुए कहा कि मेरा लोकसभा क्षेत्र गुना की जनसंख्या 18 लाख से अधिक है और उसे नगर निगम का दर्जा देने की घोषणा की गई है गुना लोकसभा उद्योग और शिक्षा की दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां पर गेल, एनएफएल,इंजीनियरिंग कॉलेज और मेडिकल कॉलेज होने के अलावा प्रसिद्ध करीला धाम, प्राचीन नगरी चंदेरी,माधव नेशनल पार्क और अन्य पर्यटन स्थल भी स्थित है,गुना में फ्लाइंग ट्रेंनिंग सेंटर भी है और वर्ष 2000 में यहां पर हवाई सेवा शुरू की गई थी जो पिछले 20 वर्षों से बंद है, गुना से सबसे निकट एयरपोर्ट ग्वालियर है जो 200 किलोमीटर दूर स्थित है और उद्योग,शिक्षा का पर्यटन के लिए आने वाले नागरिकों को बहुत सुविधा होती है,हमारे प्रधानमंत्री जी का लक्ष्य है।पूरे देश का आम नागरिक और उड़ान योजना के अंतर्गत 75 हवाई अड्डों का निर्माण किया गया है, मेरा सरकार से निवेदन है कि गुना में यात्रियों की उपलब्धता और वर्षों से की जा रही है मांग को देखते हुए यहां पर हवाई अड्डे का निर्माण को स्वीकृति दी जाए। जिससे मेरे लोकसभा क्षेत्र के निवासी हवाई यात्रा कर सकें और मेरे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा जिसकी परिणाम स्वरुप लोगों को रोजगार मिलेगा और मेरे क्षेत्र का समावेशी विकास होगा।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!