मंडलामध्यप्रदेश

कांग्रेस की सभी बड़े नेताओं की उपस्तिथि ने लोकसभा चुनाव के पूर्व दिखाई एकजुटता

कांग्रेस की सभी बड़े नेताओं की उपस्तिथि ने लोकसभा चुनाव के पूर्व दिखाई एकजुटता

मध्य प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति और मध्य प्रदेश कांग्रेस लोकसभा क्षेत्र प्रभारियों की बैठक पीसीसी में संपन्न

लोकसभा चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती रजनी पाटिल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दोनों समिति के सदस्यों के साथ की बैठक

आगमी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर हुई वन टू वन चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जुम के माध्यम से बैठक में शामिल हुए

भोपाल आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को दृष्टिगत देखते हुए कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय चुनाव समिति मध्य प्रदेश और मप्र कांग्रेस लोकसभा क्षेत्र प्रभारियों की बैठक आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आहूत की गई अभा कांग्रेस कमेटी लोकसभा चुनाव स्क्रीनिंग कमिटी मध्य प्रदेश की अध्यक्षता श्रीमती रजनी पाटिल के मुख्य अतिथि और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई है बैठक में समिति के सदस्य कृष्णा अल्लावरू और परगट सिंह भी उपस्थित रहे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जुम के माध्यम से बैठक में शामिल हुए बैठक में आग में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर गहन मंथन हुआ बैठक के बाद सभी सदस्यों से वन टू वन चर्चा हुई बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेतागण प्रदेश स्तरीय चुनाव समिति के सदस्य पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया डॉ गोविंद सिंह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल सज्जन सिंह वर्मा पी सी शर्मा रामनिवास परमार हेमंत कटारे आरिफ मसूद संजय सिंह उईके यादवेंद्र सिंह फुंडेलाल मार्को दिलीप गुर्जर संजय शर्मा रवि जोशी तरवर लोधी संजय मिश्रा बाबा जगत बहादुर सिंह राजीव सिंह राजामणि पटेल रामसिया भारती नीलांशु चतुर्वेदी सत्यनारायण पटेल डॉ विक्रांत भूरिया योगेश  यादव श्रीमती विभा पटेल और आशुतोष चौकसे आदि उपस्थित रहे

वही मध्य प्रदेश कांग्रेस लोकसभा क्षेत्र प्रभारियों की बैठक लोक सभाक्षेत्र प्रभारी कांग्रेस नेतागण सर्वश्री जयवर्धन सिंह जितेंद्र राठौर विपिन वानखेड़े लाखन सिंह रामचंद्र दांगी फूल सिंह बरमैया लखन घनघोरिया संजय यादव रजनीश सिंह विनय सक्सेना अशोक मसकोले सुखदेव पांसे सुखेंद्र सिंह बन्ना संजय शर्मा दीपक जोशी हर्ष यादव प्रीयब्रत सिंह सत्यनारायण पटेल बाबूलाल यादव दिलीप गुर्जर सचिन यादव रवि जोशी बाला बच्चन रामलाल मालवीय आर के दोगने और आरिफ मसूद उपस्थित थे

मध्य प्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार अस्वस्थ के चलते अस्पताल में भर्ती होने से बैठक में शामिल नहीं हुए वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और अरुण यादव ने पारिवारिक विवाह कार्यक्रम में व्यस्तता के चलते लिखित सुझाव भेजे हैं स्क्रीनिंग कमिटी मध्य प्रदेश की अध्यक्षता श्रीमती पाटिल समिति के दोनो सदस्यो ने उक्त बैठकों के बाद लोकसभा चुनाव लड़ने वाले इच्छुक नेताओं और कांग्रेस जनों से मुलाकात की

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!