Uncategorizedअन्य खबरेझांसी

सकिन में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने पेड़ से लटक कर लगाई फांसी

 

पत्रकार भूमिका भारत न्यूज से आरिफ खान

 

स‎मथर झाँसी समथर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम साकिन निवासी पवन कुशवाहा पुत्र किशोर कुशवाहा उम्र 22 वर्ष ने अज्ञात कारणो के चलते गांव के किनारे अपने ही खेतों के पास बने अंजनी माता मंदिर के समीप रात्रि में पीपल के पेड़ में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली परिजनो ने जब पवन को घर पर नहीं देखा तो घर वालों को चिन्ता हुई तो परिजनों ने पवन को खोजा . तो काफी ढूंढने पर अपने खेत के समीप अंजनी माता मंदिर के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला जब परिजनों ने उसे देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई परिजनों ने जिसकी सूचना समथर थाना पुलिस को दी सूचना पाते ही थाना अध्यक्ष समथर अतुल कुमार राजपूत शीघ्र पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने परिजनों से घटना क्रम की संपूर्ण जानकारी लेने के उपरांत पता चला कि पवन की 20 फरवरी को शादी थी कारण क्या है अभी कुछ पता नहीं . थाना अध्यक्ष ने सूचना देकर फॉरेंसिक टीम को बुलाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव को झांसी भेज दिया थाना अध्यक्ष .अतुल कुमार राजपूत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही प्रकरण का पता चलेगा .

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!