टीकमगढ़मध्यप्रदेश

डॉक्टर वीरेंद्र कुमार खटीक ने संसद खेल महोत्सव के समापन पर सुना वर्चुअल प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन डॉ वीरेंद्र कुमार और सरोज राजपूत ने अटल जी की जन्मदिन पर दी पुष्पांजलि

* डॉ वीरेंद्र कुमार ने सांसद खेल महोत्सव के समापन पर सुना वर्चुअली प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन, डॉ वीरेंद्र कुमार व सरोज राजपूत ने अटल जी की जन्मजयंती पर दी पुष्पांजलि।*

Oplus_0

टीकमगढ़। आज स्थानीय स्कूल में सासंद खेल महोत्सव के समापन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना गया ‌। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने सांसद खेल महोत्सव के देशभर में समापन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअली लाइव संबोधन स्थानीय स्कूल यूनिक एजुकेशन के विद्यार्थियों के बीच सुना, साथ ही सर्वप्रथम डॉ वीरेंद्र कुमार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की एंव पौधारोपण किया।कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी, सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, यूनिक स्कूल संचालक विश्वकर्मा जी, ब्रजकिशोर तिवारी, जीतू सेन ,प्रफुल्ल द्विवेदी, नरेश तिवारी, रविंद्र श्रीवास्तव, अनीश खान, आनंद कुशवाहा,रिषी यादव, सुशीला राजपूत, पुष्पा यादव, संध्या सोनी, मीरा खरे सहित स्टाफ, विधार्थी एवं युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन में 2036 तक इसी तरह तेज गति से कार्य हुआ तो भारत ओलंपिक खेलों की मेजबानी करेगा, आज 10 और 12 साल का बच्चा धीरे-धीरे तैयारी में लगा हुआ है कि वह खेल विद्या में आगे बढ़कर ओलंपिक में जाए और देश का नाम रोशन करें, नरेंद्र मोदी जी का संकल्प है प्रत्येक भारतीय को शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार कर आत्मनिर्भर बनाना, आज सासंद खेल महोत्सव के समापन पर देशभर के सांसदों व युवा खिलाड़ियों को प्रधानमंत्री मोदी जी ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया, उन्हें नई दिशा में कदम बढ़ाने को लेकर और खिलाड़ियों को अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए बेहतर सुविधाएं और प्रशिक्षण दिया जाएगा, सांसद खेल स्पर्धा से ग्रामीण और शहरी युवा खिलाड़ियों को एक मंच मिला है जहां से वह आगे बढ़कर देश और दुनिया में नाम कमा रहे है। अटल जी एक ऐसे व्यक्तित्व के धनी थे जिन्होंने प्रधानमंत्री सड़क योजना से गांवों को शहर से जोड़ा, परमाणु परीक्षण से दुश्मनों को बताया कि हम शांति के साथ साथ अपनी मजबूत शक्ति भी रखते हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की केंद्र शासित योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक के व्यक्ति को मिल रहा है, अटल जी ने राष्ट्रहित के लिए जो कार्य किए उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता, जिले के सभी 808 बूथों पर अटल जी की जयंती का कार्यक्रम अटल स्मृति पर्व के रूप में मनाया जा रहा है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!