छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा ने डौंडीलोहारा अनुविभागीय अधिकारी / जिले के कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम पर ज्ञापन सौपा जिसमें देशव्यापी किसान आन्दोलन के पांच साल पूरा होने के अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के देशव्यापी आह्वान पर संयुक्त किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा जिला कलेक्टरों के माध्यम से आपको ज्ञापन प्रेषित कर किसानों, मजदूरों सहित आम मेहनतकश वर्ग की विभिन्न समस्याओं एवं राज्य सरकार की नीतियों के संबंध में निम्नलिखित मांगों को रख रहें |
मोहम्मद इमरान राजा खान – रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद
सी 2+50 प्रतिशत फार्मूला के आधार पर सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी लागू किया जाए और उस पर खरीद सुनिश्चित की जाए। भाजपा के घोषणा पत्र के आधार पर देश के सभी राज्यों में धान की कीमत 3100 रु. प्रति क्विटल और दो साल साल के बढ़े हुए एमएसपी जोड़कर 3286 रुपये प्रति क्विटल की दर से खरीदी किया जाए।छत्तीसगढ़ में एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन से वंचित किसानों का पूर्व वर्ष की पंजीयन वो आधार पर फसल की खरीदी किया जाये तथा पंजीयन की प्रक्रिया धान खरीदी तक जारी रखा जाए साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना का बकाया एक किस्त किसानों को भुगतान किया जाए।बिजली क्षेत्र का निजीकरण रदद कर स्मार्ट मीटर को बाहर किया जाये। ग्रामीण इलाकों को प्रति दिन 24 घंटे बिजली उपलब्ध हो. जिसमें सिंचाई के लिए पंप सेट शामिल हों। बढ़ी हुई बिजली दर वापस लिया जाए।कॉरपोरेट हीत में किये जा रहे जल, जंगल, जमीन और पर्यावरणीय क्षति को रोका जाए।
वर्तमान खरीफ सीजन में कीट प्रकोप एवं बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान का मूल्यांकन प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत् किसान के खेत को इकाई मानकर किया जाये क्योंकि बीमा की राशि किसानों के खेत की रकबा के अनुसार ली जाती है परंतु नुकसान का मूल्यांकन ग्राम में हुए नुकसान की प्रतिशत के आधार पर किया जाता है जो कि दोषपूर्ण मूल्यांकन है। इसलिए ग्राम को इकाई न मानकर प्रभावित किसान के खेत को इकाई माना जाये तथा फसल क्षतिपूर्ति प्रदान किया जाये।बिना किसान किताब के तुरंत रजिस्ट्री एवं नामांतरण करने संबंधी आदेश को प्रभाव से रद्द किया जाये क्योंकि इससे भू-माफिया सक्रीय होंगे और किसानों के साथ धोखाधडी बढ़ेगी। कम पढ़े लिखे और ग्रामीण किसान अपने जमीन से वंचित हो जायेंगे।पांचवी व छठी अनुचूचि क्षेत्रों में पेसा कानून का पालन किया जाये। वन क्षेत्र में रह रहे आदिवासी एवं गैर आदिवायििों को वन अधिकार पट्टा प्रदान किया जाये।
सभी सार्वजनिक संस्थाओं में कार्यरत अनियमित, अंशकालिक एवं संविदा कर्मचारियों को स्थायी व नियमित किया जाकर प्लेसमेंट एजेंसी बंद किया जाए। पूर्व में लागू श्रम कानूनों का पालन किया जाए नयी श्रम संहिता रद्द किया जाए।किसानों को पर्याप्त यूरिया, डीएपी, सुपर फॉस्फेट, जिंक और पोटाश उपलब्ध कराया तथा उर्वरकों की कालाबाजारी पर रोक लगायी जाए।राजस्व एवं कृषि भूमि क्षेत्र में विचरण करने वाले जंगली सुअर को वन्यप्राणी अधिनियम से पृथक किया जाये।
छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जनक लाल ठाकुर ने अनुविभागीय दंडाधिकारी के समक्ष किसानों की समस्याओं को रखा और वर्तमान में धान खरीदी में आ समस्याओं को तत्काल प्रभाव से निराकरण करने को कहा उन्होंने बताया की धान मंडी में किसानों को स्टाॅक लगाने को कहा जाता है जबकि ये उनका काम नहीं है, मंडी में प्रर्याप्त मात्र कर्मचारियों की कमी है, जिला किसान संघ के अध्यक्ष गैद सिंह ठाकुर ने कहा किसानों की बेमौसम बारिश से फसल का काफी नुकसान हो गया जिस पर सरकार अभी तक को नीति नहीं बना पाया, सरकार द्वारा निर्धारित 21 क्विंटल मानक प्रति एकड़ के हिसाब से धान खरीदी किया जाना हैं, अगर कोई किसान 21 क्विंटल धान नहीं बेच पता मतलब उस किसान उतना नुकसान हुआ है जितना 21क्विंटल में बच जाता है मतलब सीधा उस किसान का उतना फसल नुकसान हुआ सरकार को उस किसान को उतने फसल का मुआवजा देना होगा।
थाना समथर में मिशन शक्ति टीम द्वारा नगर के स्कूली बच्चों द्वारा निकाली रैली
4 days ago
पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में 53 मामलों की सुनवाई 🔹 6 परिवारों का हुआ सफल मिलन, 16 मामलों का निस्तारण
4 days ago
*बिना अनुज्ञा परिवहन पर कार्यवाही कर 66,532 रुपए की वसूली की गई* मंदसौर 31 मार्च 2026/ मंडी सचिव मंदसौर श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी निरीक्षण दल द्वारा आज महू-नीमच हाईवे पर मंडी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक वाहन को रोका गया। जांच के दौरान उक्त वाहन में 430.90 क्विंटल गेहूं बिना वैध अनुज्ञापत्र के परिवहन किया जाता पाया गया। कृषि उपज के परिवहन हेतु आवश्यक अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मौके पर पंचनामा तैयार कर नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया तथा संबंधित वाहन से विभिन्न मदों में शुल्क वसूला गया। वाहन क्रमांक RJ27GC8495 से की गई वसूली का विवरण इस प्रकार है— पांच गुना शुल्क: ₹51,276/- निराश्रित शुल्क: ₹10,255/- समझौता शुल्क: ₹5,000/- कुल जमा राशि: ₹66,532/- इस कार्यवाही के दौरान दल प्रभारी श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर (मंडी सचिव मंदसौर), श्री गजराज सिंह चुंडावत (सहायक उप निरीक्षक), वाहन चालक रतन सिंह एवं सुरक्षाकर्मी प्राचल सिंह परिहार उपस्थित रहे। मंडी प्रशासन ने बिना अनुज्ञा कृषि उपज के परिवहन पर सख्ती बरतने एवं इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही है।
4 days ago
बिना कोचिंग के मेहनत रंग लाई गुलरेज खान बने एसडीएम,
4 days ago
कल्कि नगरी में भव्य श्री राम कथा आयोजन में उमड़ा आस्था का सैलाब ।
1 week ago
*रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि खबर 13 मार्च को आएगी लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मार्च को ग्वालियर जिले का प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे घाटीगांव में आयोजित होने वाले लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यहीं से वे लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त के 1500 रुपए करोड़ों खातों में ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भितरवार विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।
1 week ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि रिपोर्ट गरोठ । ग्राम पंचायत बरखेड़ा गंगासा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शासन के आदेश अनुसार ग्राम सभा का आयोजन किया गया ग्राम सभा के आयोजन के तत्पश्चात रंग पंचमी के पावन अवसर एवं होली के अवसर पर सरपंच महोदया श्रीमती रमाबाई रामदयाल जी धाकड़ एवं सरपंच प्रतिनिधि रामदयाल जी धाकड़ द्वारा सभी पंच महानुभाव उपस्थित सदस्यों एवं सभी कर्मचारियों को रंग गुलाल लगाकर होली एवं रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी
1 week ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि रिपोर्ट गरोठ । ग्राम पंचायत बरखेड़ा गंगासा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शासन के आदेश अनुसार ग्राम सभा का आयोजन किया गया ग्राम सभा के आयोजन के तत्पश्चात रंग पंचमी के पावन अवसर एवं होली के अवसर पर सरपंच महोदया श्रीमती रमाबाई रामदयाल जी धाकड़ एवं सरपंच प्रतिनिधि रामदयाल जी धाकड़ द्वारा सभी पंच महानुभाव उपस्थित सदस्यों एवं सभी कर्मचारियों को रंग गुलाल लगाकर होली एवं रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी
1 week ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि रिपोर्ट भारतीय टीम द्वारा T20 मैच जीतने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री यादव द्वारा टीम को बधाई दी गई वही मंदसौर जिले में हर शो उल्लास से जश्न मनाया गया है जीत का ढोल नगाड़ा के साथ झूम झूम प्रशंसक बधाई दी व शुभकामनाएं दी भारत की टीम को जीतने पर आतिशबाजी की गई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत द्वारा T 20 वर्ल्ड कप क्रिकेट मुकाबला जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम और देशवासियों को बधाई दी।