
जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़ मध्य प्रदेश
*टीकमगढ़ पुलिस की “नवपहल” को मिला जनसमर्थन — जनसंवाद में बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी*
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़। *मनोहर सिंह मंडलोई* के नेतृत्व में *थाना कुड़ीला परिसर* में दिनांक26/11/2025 को *जनसंवाद कार्यक्रम* का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के *आमजन, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं मीडिया प्रतिनिधि* बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उपस्थित नागरिकों ने सुरक्षा, कानून-व्यवस्था तथा जनसेवा से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
*“नवपहल” के अंतर्गत जनहितकारी अभियानों की जानकारी*
कार्यक्रम के दौरान एसपी श्री मंडलोई ने टीकमगढ़ पुलिस की *“नवपहल”* के तहत संचालित जनकल्याणकारी अभियानों की विस्तार से जानकारी दी। इन पहलों का उद्देश्य नागरिकों में *सुरक्षा, सहयोग और विश्वास की भावना* को सुदृढ़ करना है।
* *महिला सुरक्षा अभियान*– *नीड, परी, भरोसा, सहारा, आसरा*
* *युवा जोड़ो अभियान*– युवाओं को सकारात्मक दिशा हेतु
* *जिला स्तरीय जनजागरण अभियान*– नशा व कुप्रथाओं के विरुद्ध
* *मजनू अभियान*– छात्राओं की सुरक्षा के लिए
* *प्रतिभा सम्मान अभियान*– नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहन
* *जनसंवाद चौपाल*– ग्राम स्तर पर समस्याओं का त्वरित निदान
* *साइबर हेल्प डेस्क*– थाना स्तर पर साइबर शिकायतों का समाधान
एसपी ने बताया कि इन पहलों के परिणामस्वरूप—
* महिला अपराधों में *37% की कमी*,
* जन चौपाल से प्राप्त शिकायतों में *32% की कमी*,
* तथा साइबर अपराध संबंधित शिकायतों में भी स्पष्ट गिरावट दर्ज की गई है।
यह परिवर्तन पुलिस और जनता के बीच बढ़ते विश्वास के सशक्त संके है
जिले में अपराध नियंत्रण हेतु
* सघन गश्त,
* संदिग्ध गतिविधियों की सतत निगरानी,
* मुखबिर तंत्र का सुदृढ़ीकरण,
* नशे के कारोबार में शामिल तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही।
साथ ही, *जागरूकता शिविरों* के माध्यम से नागरिकों को किसी भी संदिग्ध सूचना को तत्काल पुलिस तक पहुँचाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
*जन समस्याओं के प्रति संवेदनशील रुख*
कार्यक्रम में पहुंचे नागरिकों ने अपने सुझाव एवं समस्याएँ खुलकर सामने रखीं। पुलिस अधीक्षक श्री मंडलोई ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना तथा उनके *शीघ्र और उचित निराकरण* का आश्वासन दिया। उपस्थित जनता ने एसपी के संवादात्मक एवं मानवीय दृष्टिकोण की सराहना की।
थाना प्रभारी कुड़ीला उप निरीक्षक अरविंद यादव क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण एवं थाना स्टाफ कार्यक्रम में उपस्थित रहा।






