मध्यप्रदेशमुरैना

विश्व में शांति लाने के लिए संगीत मय सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया गया भक्तों को लस्सी ठंडाई प्रसाद में वितरण की गई,

पोरसा। विश्व में शांति लाने तथा सुख समृद्धि लाने के लिए आज भगवान गोवर्धन गिरिराज जी महाराज के मंदिर पर महंत राम किशोर दास शास्त्री के सानिध्य में संगीत मय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया जिसमें रामा सिंह बैश, महंत रामकिशोर दास शास्त्री, रामनिवास उपाध्यक्ष, राधेश्याम सिंह तोमर, डॉक्टर सुरेंद्र सिंह तोमर, दीपू सिंह तोमर, जितेंद्र सिंह तोमर ,श्याम सुंदर वर्मा, राम दत्त गुप्ता ,जसवीर सिंह तोमर, नाथूसिंह तोमर,बृजराज सिंह तोमर ,पप्पू सिंह तोमर ,रामकिशोर बघेल ,सनी सिंह बैस ,राधा कृष्ण गुप्ता, आदि लगभग एक सैकड़ा लोगों के द्वारा संयुक्त रूप से संगीत मय सुंदरकांड का पाठ किया गया सुंदरकांड के पाठ के बाद हवन में आहुतियां दी गई आहुतियां महंत रामकिशोर दास शास्त्री के द्वारा वेद मंत्रों से कराई गई जिसमें विश्व में शांति लाने तथा गर्मी से निजात पाने के लिए तथा देश में सुख समृद्धि लाने के लिए आहुतियां दी गई अंत में सभी भक्तों को ठंडाई वह लस्सी का व प्रसाद का वितरण किया गया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!