Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर स्वास्थ्यकर्मियों ने ली शपथ

 सिंगोली ।राष्ट्रीय डेंगू दिवस आज गुरुवार को मनाया जा रहा है।यह प्रतिवर्ष 16 मई को मनाया जाता है जिसका मुख्य उद्देश्य है लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करना।डेंगू वायरस संक्रमित मादा मच्छरों एडीजएजिप्टी मच्छर के काटने से होता है।गर्मी के दिनों में सबसे अधिक लोग डेंगू के शिकार होते हैं जिसमें कई बार तो लोगों की जान भी चली जाती है।आज राष्ट्रीय डेंगू दिवस के मौके पर स्थानीय शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिंगोली पर डेंगू नियंत्रण के लिए स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. इतेश व्यास,डॉ. सलोनी व्यास,सेक्टर सुपरवाइजर शंभूलाल शर्मा व नर्सिंग ऑफिसर नर्सिन,रक्षा,सिताराबी,स्माइल नखवी,कैलाश जठिया,सोयल मंसूरी सहित स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यरत सभी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!