Uncategorizedताज़ा ख़बरें

24 घंटों में चोरी का खुलासा, चोरी का माल और तमंचा बरामद

24 घंटों में चोरी का खुलासा, चोरी का माल और तमंचा बरामद

मोंठ। शुक्रवार को पुलिस ने तमंचा सहित दो बैटरी चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया- गुरुवार रात रिलायंस, जिओ टावर भुजौंद से अज्ञात चोरों ने बैटरी चोरी कर ली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया था। चोरी का खुलासा करने के लिए उपनिरीक्षक ओमकार, आशीष धामा, कांस्टेबल अक्षय सिंह, शशांक मिश्रा, रोहित कुमार वन विभाग कार्यालय भुजौंद के सामने गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें बाइक सवार दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। उनको रोककर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम झांसी के ओरछा गेट निवासी करीब 32 बर्षीय प्रिंस उर्फ गोलू पुत्र घनश्याम सोनी तथा अभिषेक खंगार पुत्र रामजी बताया। जब उनकी तलाशी ली गई तो प्रिंस के पास से 315 बोर अवैध तमंचा और दो जनता कारतूस बरामद हुए। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने उक्त बैटरी चोरी की घटना को स्वीकार लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज कर न्यायालय पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मोटरसाइकिल को 207 मोटर व्हीकल एक्ट में चीज किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!