Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंदेश

*मंत्री जयवीर सिंह ने अपने समर्थकों के साथ अनोखे अंदाज में बैलगाड़ी पर सवार होकर मांगे बोट*

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा 

जिला मैनपुरी 

 

*मंत्री जयवीर सिंह ने अपने समर्थकों के साथ अनोखे अंदाज में बैलगाड़ी पर सवार होकर मांगे बोट*

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह सोमवार को अपने अलग अंदाज में बोट मांगते नजर आए।लोकसभा क्षेत्र में आज चुनाव प्रचार दौरान वह अपने समर्थकों के साथ जब बोट मांगने निकले तो गाड़ियों का शोर नहीं था, बल्कि इसके विपरीत वो बैलगाड़ी से चुनाव प्रचार करते नजर आए। 

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान के लिए सभी दलों के नेता चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। कोई निजी तौर पर जनता से जाकर मिल रहा है, तो कोई सोशल मीडिया कैंपेन के जरिए लोगों से जुड़ रहा है। इसी बीच मैनपुरी से भाजपा के प्रत्याशी जयवीर सिंह ने प्रचार का एक नया तरीका अपनाया। मंत्री जी बैलगाड़ी पर सवार होकर जनता के बीच पहुंचे।

 वे जसवंतनगर के चौबिया कस्बे में वोट मांग रहे थे। जसवंतनगर सपा का गढ़ माना जाता है। यहां से शिवपाल सिंह यादव विधायक हैं और यहां से सपा को लोकसभा चुनाव में बड़ी लीड मिलती है। जसवंतनगर मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र का भाग है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!