Uncategorizedताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश
Trending

स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव के लिए आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें – मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन

मतदान प्रतिशत बढ़ाने व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता गतिविधियाँ चलाने पर जोर

ग्वालियर – चंबल संभाग के लोकसभा चुनाव पर भारत निर्वाचन आयोग की विशेष निगाह है। दोनों संभागों में स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर आयोग सतर्क और गंभीर है। इसलिए आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ एनएसए व जिला बदर सहित सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाए, जिससे आम मतदाताओं में विश्वास कायम हो और वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें। इस आशय के निर्देश मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री अनुपम राजन ने ग्वालियर – चंबल संभाग की चुनाव तैयारियों की समीक्षा बैठक में दोनों संभागों के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों को दिए। उन्होंने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये हर मतदान केन्द्र तक व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित करने पर भी विशेष बल दिया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!