Read Next 2 days ago
मारपीट व धमकी मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार* 2 days ago
लाखों की लागत से बनी पंचायत भवन केवल सो पीस 4 days ago
फुल्ली नहर पुलिया पर बना गड्ढा दे रहा बड़ी दुर्घटना को दावत 5 days ago
राजू यादव को गोली मारने वाला आरोपी को पुलिस धर दबोचा 5 days ago
*25000 रुपये के इनामिया वांछित मोनू यादव को मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार* 5 days ago
पुलिस बैरिकेडिंग का बड़ा असर शराब तस्कर,गौ तस्कर जैसे कई मामलों पर कसा शिकंजा 5 days ago
सौरम रोड की मुख्य नाली जाम होने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी 7 days ago
सराय ने जीता पीपीएल (PPL) क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब 7 days ago
*डॉक्टर सहित 3 कर्मियों का वेतन कटा,
खण्डवा @ ग्राम गुजली में श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव का रविवार की सुबह शुरुआत की गई। आयोजन समिति ने रविवार, सुबह 8 बजे से भव्य कलश यात्रा एवं हनुमान मुर्ति का ग्राम में भम्रण किया गया। यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह अपनी घरों की छतों से पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया। कोई महिलाओं ने अपने घरों के सामने रंगोली बनाकर दीप प्रज्ज्वलित कर शोभा यात्रा का स्वागत किया।अन्य अयोजन के साथ प्रायश्चित कर्म, मण्डल विधान, जलाधिवास कर्म किया गया। सोमवार से पूजन कर्म, धान्याधिवास, कर्म, महास्नान, शयनाधिवास भी किया गया। कल मंगलवार सुबह 8 बजे से प्राण प्रतिष्ठा कर्म, पूर्णाहुति एवं महाआरती की गई। शोभायात्रा में मनमोहक झांकियों में रथ पर श्रीराम दरबार एवं वीर हनुमान, वानर,आदि के मनोरम दृश्य और ढोल-नगाड़ा,बैंड बाजा, झाल-डमरू संग युवाओं की टोली शोभायात्रा में शामिल लोगों के उत्साह को और दुगुना कर रहे थे। वही जय श्री सियाराम, जय श्री राम के जयघोष से श्रद्धालु भाव विभोर हो रहे थे। यात्रा मार्ग में लोग भक्ति से ओत प्रोत थे। शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में स्त्री, पुरुष एवं बच्चे लहर- लहर लहराए रे झंडा बजरंगबली का... आदि गीत गाते हुए और गीतों पर झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे। इस मौके पर मंदिर के पुजारी पं. राजेन्द्र पगारे,नितेश शर्मा, श्याम शर्मा, मयंक भटोरे, अभिषेक बर्वे, के द्वारा विधि विधान से कार्यक्रम संपन्न करवाएगा मंगलवार को आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।
Back to top button
error: Content is protected !!