उमरियाकटनीमध्यप्रदेश

संपादक दशरथ प्रसाद गौतम

खबरा उमरिया से

[4/20, 9:15 💥 *पतौर वन बेरियर के पास सड़क हादसा,बाइक सवार गम्भीर*

अभी अभी शनिवार की रात 8.30 बजे ग्राम गुरूवाही से पनपथा की ओर जा रहे बाइक सवार को पतौर वन बेरियर के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मारी है,इस घटना में बाइक सवार के गम्भीर रूप से घायल होने की खबर है।घटना के बाद 108 की मदद से घायल को अस्पताल ले जाया गया है।इस हादसे में बाइक के पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त होने की खबर है। *इस हादसे के अलावा कोतवाली थाना अंतर्गत कारीमाटी के करीब बोलेरो वाहन ने शनिवार की दोपहर 4 बजे स्थानीय महिला को ठोकर मारी है,इस घटना में स्थानीय सिया बाई के घायल होने की खबर है,घटना के बाद 108 की मदद से महिला को जिला अस्पताल लाया गया था।बताया जाता है कि बोलेरो वाहन महिला को ठोकर मारने के बाद घटना स्थल से फरार हो गया था,परन्तु स्थानीय जनो की जागरूकता के चलते बोलेरो वाहन को जिला अस्पताल के करीब पकड़ लिया गया है,बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।इन दोनों मामलों में घटना कारित कर घायल को वाहन चालक घटना स्थल पर ही छोड़ कर फरार हो गए थे,जो दुर्भाग्यपूर्ण है। *खबर है कि पतौर वन बेरियर के पास हुए सड़क हादसे में ग्राम गुरूवाही के दिनेश पिता मजबूत सिंह उम्र करीब 36 वर्ष घायल हुए है,खबर ये भी है कि घायल युवक बांधवगढ़ स्थित अशोका रिसोर्ट में कर्मचारी रहा है।*

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!