Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

अंबेडकरनगर, शिक्षक हत्या के मामले में मूल्यांकन का बहिष्कार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

अंबेडकरनगर

जिले के पांच केंद्रों पर चल रहे यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में सोमवार को उप प्रधान परीक्षक व परीक्षक अनुपस्थित रहे। इस पर डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने संबंधित को चेतावनी पत्र जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। इस बीच सेामवार को प्रथम पाली में 31 हजार 320 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ।

दूसरी पाली में मूल्यांकन में लगे परीक्षकों ने मुजफ्फरनगर में एक शिक्षक की हत्या के विरोध में मूल्यांकन का बहिष्कार किया। वाराणसी से यूपी बोर्ड की कॉपी लेकर मुजफ्फरनगर गए शिक्षक की हत्या एक दिन पहले हुई थी। इसके विरोध में सोमवार को दूसरी पाली में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में लगे शिक्षकों ने मूल्यांकन का बहिष्कार किया। शिक्षक नेता अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की जाए और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए।

इससे पहले प्रथम पाली में परीक्षकों ने संबंधित मूल्यांकन केंद्र पहुंचकर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। हालांकि सोमवार को भी पांच उप प्रधान परीक्षक व 356 परीक्षक अनुपस्थित रहे। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार बीएन इंटर कॉलेज के दो व डॉ. जीके जेतली इंटर कॉलेज के तीन उप प्रधान परीक्षक केंद्र पर नहीं पहुंचे। इसके अलावा बीएन इंटर कॉलेज में 20, डॉ जीके जेतली इंटर कॉलेज में 177, संतकबीर इंटर कॉलेज में 26, सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज में 54 व जनता इंटर कॉलेज फतेपुर बढ़गांव में क परीक्षक अनुपस्थित रहे।

डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने कहा कि अनुपस्थित परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। यदि जवाब संतोषजनक नहीं रहा तो कार्रवाई की जाएगी।

 

31,920 कॉपियों का हुआ मूल्यांकन

डीआईओएस कार्यालय के अनुसार प्रथम पाली में कुल 31 हजार 920 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। इसमें बीएन इंटर कॉलेज में पांच हजार 18, डॉ. जीके जेतली इंटर कॉलेज में 11 हजार 502, संतकबीर इंटर कॉलेज सैदापुर में 1857, सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर में एक हजार व जनता इंटर कॉलेज फत्तेपुर बड़ागांव में तीन हजार 543, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!