हत्या के प्रयास के मामले में खानपुर पुलिस की कार्रवाई, दो वांछित आरोपी गिरफ्तार
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060
हत्या के प्रयास के मामले में खानपुर पुलिस की कार्रवाई, दो वांछित आरोपी गिरफ्तार
अनौनी बाजार से पुलिस ने दबोचा, मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में चल रहे थे फरार
गाजीपुर, 06 नवंबर। खानपुर थाना क्षेत्र के अनौनी गांव में मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को खानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को शुक्रवार को अनौनी बाजार से गिरफ्तार किया। उनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अनौनी गांव में शुभम पाण्डेय और अन्य लोगों के साथ हुई मारपीट के मामले में वांछित आरोपी अनौनी बाजार में मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रेम शंकर चौबे (59) पुत्र स्वर्गीय बच्चन चौबे निवासी अनौनी तथा अमित कौस्तुभ पाण्डेय उर्फ गगन पाण्डेय (35) पुत्र राधेश्याम पाण्डेय निवासी करमपुर, थाना खानपुर के रूप में हुई है।
इस मामले में थाना खानपुर में मुकदमा अपराध संख्या 312/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों आरोपी इसी मुकदमे में वांछित थे। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह और उनके हमराही पुलिसकर्मी शामिल रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 पीजी कॉलेज में बायोमेट्रिक शुल्क को लेकर…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 जहूराबाद में पूर्व मंत्री सैय्यदा शादाब फातिमा…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 परिवार परामर्श केंद्र ने सुलझाए पारिवारिक विवाद,…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 सोनार लूटकांड के बाद एक्शन में पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर*9140875060 थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त को…
पूरी खबर पढ़ें →
ସମ୍ବଲପୁର ଜିଲ୍ଲା ଲକ୍ଷ୍ମୀଟକୀଜ ଛକ ପୁରୁଣା ଗଭରମେନ୍ଟ ବସଷ୍ଟାଣ୍ଡ ରେ ଷ୍ଟ୍ରିଟ୍ ଲାଇଟ୍ ଅଭାବରୁ ସମ୍ପୁର୍ଣ୍ଣ ଭାବରେ ଏହା ଏକ ନିଶାଖୋର ମାନଙ୍କ ଆଡ୍ଡା…
पूरी खबर पढ़ें →