सोनार लूटकांड के बाद एक्शन में पुलिस प्रशासन, DIG वैभव कृष्ण ने किया पैदल मार्च; व्यापारियों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060
सोनार लूटकांड के बाद एक्शन में पुलिस प्रशासन, DIG वैभव कृष्ण ने किया पैदल मार्च; व्यापारियों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा
गाजीपुर। जिले में हाल ही में एक सर्राफा कारोबारी के यहां हुई लूटकांड की घटना के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। गुरुवार को वाराणसी परिक्षेत्र के डीआईजी वैभव कृष्ण के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने लंका से कोतवाली तक पैदल मार्च किया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा, सीओ सिटी अनिल कुमार, शहर कोतवाल प्रमोद सिंह सहित तमाम चौकी प्रभारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
पैदल मार्च के दौरान अधिकारियों ने रास्ते में पड़ने वाली सर्राफा एवं ज्वेलर्स की दुकानों पर पहुंचकर व्यापारियों से सीधे संवाद किया। अधिकारियों ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था और समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस तत्काल सहायता के लिए उपलब्ध रहेगी।
डीआईजी वैभव कृष्ण ने पुलिस अधिकारियों के साथ बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान व्यापारियों में सुरक्षा का विश्वास कायम करने और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने का संदेश दिया गया।
पुलिस प्रशासन की इस पहल को हालिया लूटकांड के बाद व्यापारियों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने तथा आमजन का विश्वास बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 परिवार परामर्श केंद्र ने सुलझाए पारिवारिक विवाद,…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर*9140875060 थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त को…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 खाद की किल्लत की अफवाहों पर प्रशासन…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 एलिगेंट एप्लायंसेज के दीपावली फर्नीचर मेले में…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 *सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त,…
पूरी खबर पढ़ें →