गाजीपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 58 लाख के 251 गुमशुदा मोबाइल बरामद

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060
गाजीपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 58 लाख के 251 गुमशुदा मोबाइल बरामद
खोए मोबाइल वापस पाकर खिले लोगों के चेहरे, इस वर्ष अब तक 859 मोबाइल फोन बरामद
गाजीपुर। जिले में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में स्वाट और सर्विलांस सेल की टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 251 मोबाइल फोन बरामद कर पांच नवंबर को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 58 लाख 23 हजार 200 रुपये बताई गई है। लंबे समय बाद अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल धारकों ने पुलिस अधीक्षक और सर्विलांस टीम के प्रति आभार जताया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारियों के मार्गदर्शन में स्वाट टीम, सर्विलांस सेल और विभिन्न थानों की पुलिस ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर कार्रवाई करते हुए इन मोबाइल फोन को बरामद किया। पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में पांच नवंबर को बरामद सभी 251 मोबाइल उनके संबंधित आवेदकों को सुपुर्द किए गए।
मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। पुलिस के अनुसार, एक जनवरी से 31 अक्टूबर 2026 तक स्वाट और सर्विलांस सेल की टीम कुल 859 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है। इनकी अनुमानित कीमत एक करोड़ 99 लाख 28 हजार 800 रुपये बताई गई है।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
मोबाइल बरामदगी अभियान में स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सर्विलांस सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सुमित बालियान, मुख्य आरक्षी सन्नी कुमार नागर तथा आरक्षी सौरभ सिंह, विकेश कुमार, दिनेश सिंह, निर्भय सिंह, मयंक सिंह और विवेक यादव शामिल रहे।
Share this:
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






