BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

खाद की किल्लत की अफवाहों पर प्रशासन का जवाब, गाजीपुर में यूरिया और डीएपी का पर्याप्त भंडार

04 Nov 2026, 10:25 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
खाद की किल्लत की अफवाहों पर प्रशासन का जवाब, गाजीपुर में यूरिया और डीएपी का पर्याप्त भंडार - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060

खाद की किल्लत की अफवाहों पर प्रशासन का जवाब, गाजीपुर में यूरिया और डीएपी का पर्याप्त भंडार

जिले के 182 केंद्रों को 4230 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित, एसडीएम ने किया बिक्री केंद्रों का निरीक्षण

गाजीपुर। जनपद में किसानों को उर्वरक की उपलब्धता को लेकर जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है। सहकारिता विभाग के अनुसार जिले में यूरिया और डीएपी का पर्याप्त भंडार मौजूद है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर 182 सहकारी उर्वरक बिक्री केंद्रों को 4230 मीट्रिक टन यूरिया और 101 सहकारी बिक्री केंद्रों को 1815 मीट्रिक टन डीएपी आवंटित किया गया है। आवंटित खाद को केंद्रों तक पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है।

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ने बताया कि आवंटन के बाद भी जनपद के बफर गोदामों में 4533 मीट्रिक टन यूरिया और 1760 मीट्रिक टन फास्फेटिक उर्वरक सुरक्षित है। ऐसे में जिले में उर्वरक की कोई कमी नहीं है।

किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों के उप जिलाधिकारियों को सहकारी उर्वरक बिक्री केंद्रों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में सेवराई, जमानियां, सैदपुर, सदर, मुहम्मदाबाद, जखनियां और कासिमाबाद में उप जिलाधिकारियों ने बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान समिति कर्मचारियों को निर्देश दिया गया कि किसानों को खतौनी और फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर कृषि विभाग की संस्तुति के अनुसार ही खाद उपलब्ध कराई जाए। निर्धारित मानक के तहत प्रति हेक्टेयर सात बोरी यूरिया और पांच बोरी फास्फेटिक उर्वरक वितरण के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए।

समिति सचिवों को यह भी निर्देशित किया गया कि केंद्र पर मौजूद किसानों की संख्या और उपलब्ध खाद के स्टॉक को देखते हुए वितरण की ऐसी व्यवस्था बनाई जाए, जिससे अधिक से अधिक किसानों को उर्वरक मिल सके। प्रशासन की ओर से बिक्री केंद्रों की निगरानी और निरीक्षण जारी रखने की बात कही गई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

ପବିତ୍ର ଦଶହରା, ଗଜଲକ୍ଷ୍ମୀ ପୂଜା,ଏବେ ଦୀପାବଳୀ ଉତ୍ସବ ପାଳନ କିନ୍ତୁ ସରକାରଙ୍କ ଅର୍ଥନୀତି ଅସଜଡା ଓ ଟାକ୍ସ କୁ ନେଇ ବର୍ତ୍ତମାନ ସୁଦ୍ଧା ଦରଦାମ୍ ବୃଦ୍ଧି ଆକାଶ ଛୁଆଁ, ଛୋଟ ଓ ମଧ୍ୟବିତ୍ତ ପରିବାରର ଜନତା ହନ୍ତସନ୍ତ,
गाजीपुर को हराकर बलिया पुलिस बनी वाराणसी जोन की क्रिकेट चैंपियन
Ghazipur05 Nov

गाजीपुर को हराकर बलिया पुलिस बनी वाराणसी जोन की क्रिकेट चैंपियन

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर को हराकर बलिया पुलिस बनी वाराणसी…

पूरी खबर पढ़ें →
निःशुल्क राशन वितरण छह नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगा
Ghazipur05 Nov

निःशुल्क राशन वितरण छह नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगा

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर। जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013…

पूरी खबर पढ़ें →
परिवार परामर्श केंद्र ने सुलझाए पारिवारिक विवाद, तीन दंपतियों के घर फिर बसी खुशियां
Ghazipur05 Nov

परिवार परामर्श केंद्र ने सुलझाए पारिवारिक विवाद, तीन दंपतियों के घर फिर बसी खुशियां

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 परिवार परामर्श केंद्र ने सुलझाए पारिवारिक विवाद,…

पूरी खबर पढ़ें →
एलिगेंट एप्लायंसेज के दीपावली फर्नीचर मेले में खरीदारी पर मिलेंगे 37 हजार रुपये तक के उपहार
Ghazipur04 Nov

एलिगेंट एप्लायंसेज के दीपावली फर्नीचर मेले में खरीदारी पर मिलेंगे 37 हजार रुपये तक के उपहार

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 एलिगेंट एप्लायंसेज के दीपावली फर्नीचर मेले में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!