BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

पीजी कॉलेज में बायोमेट्रिक शुल्क को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, 710 विद्यार्थियों ने राज्यपाल को भेजा

07 Nov 2026, 09:58 AM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पीजी कॉलेज में बायोमेट्रिक शुल्क को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, 710 विद्यार्थियों ने राज्यपाल को भेजा - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060

पीजी कॉलेज में बायोमेट्रिक शुल्क को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, 710 विद्यार्थियों ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

एक सप्ताह में कार्रवाई की मांग, सुनवाई नहीं होने पर आमरण अनशन की चेतावनी

गाजीपुर, 6 नवंबर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पीजी कॉलेज) गाजीपुर में छात्रवृत्ति के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के नाम पर कथित धनवसूली का मामला गरमा गया है। शुक्रवार को इस मुद्दे को लेकर छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। दो दिवसीय हस्ताक्षर अभियान के बाद 710 विद्यार्थियों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को भेजकर मामले में हस्तक्षेप और निष्पक्ष जांच की मांग की गई।

जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में छात्रों ने अपर जिलाधिकारी मनीष चौहान को ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही जिलाधिकारी के नाम पत्रक देकर एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई की मांग की। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय में उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो वे आमरण अनशन शुरू करने के साथ व्यापक आंदोलन करेंगे।

पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने महाविद्यालय प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के नाम पर धनवसूली की शिकायतों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्राचार्य के उस बयान पर भी आपत्ति जताई, जिसमें महाविद्यालय में किसी प्रकार की अवैध वसूली से इनकार किया गया है।

छात्र नेता आकाश चौधरी ने आरोप लगाया कि पिछले वर्ष महाविद्यालय परिसर में नोटिस के माध्यम से धनराशि ली गई थी, जबकि इस बार बाहर की दुकानों पर बायोमेट्रिक प्रक्रिया कराए जाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच कराने की मांग की।

प्रद्युम्न सिंह यादव 'राजन' ने कहा कि 710 विद्यार्थियों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन छात्रों की शिकायतों को सामने लाने का प्रयास है। वहीं निलेश बिंद और विकास यादव ने कहा कि बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के नाम पर विद्यार्थियों को आर्थिक और मानसिक परेशानी नहीं होनी चाहिए। यह प्रक्रिया महाविद्यालय परिसर में ही पूरी तरह निशुल्क और सुगम तरीके से कराई जाए।

छात्रों की प्रमुख मांगों में पूरे प्रकरण की स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच, कथित अवैध वसूली पर रोक, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण निशुल्क कराने और विद्यार्थियों से ली गई धनराशि वापस कराने की मांग शामिल है। छात्र नेताओं ने राज्यपाल और जिला प्रशासन से मामले में शीघ्र हस्तक्षेप करने की अपील की है।

प्रदर्शन के दौरान दीपक उपाध्याय, प्रद्युम्न सिंह यादव 'राजन', आकाश चौधरी, निलेश बिंद, विकास यादव, अंकित भारद्वाज, विवेक, अखिलेश, पवन, मोहित, अभिमन्यु विश्वकर्मा, ऋतिक, सोनू यादव, बागी, विवेक यादव, अमन सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दिव्यांग बच्चों के हुनर ने बिखेरे दीपावली के रंग, हस्तनिर्मित सामानों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
Ghazipur07 Nov

दिव्यांग बच्चों के हुनर ने बिखेरे दीपावली के रंग, हस्तनिर्मित सामानों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 दिव्यांग बच्चों के हुनर ने बिखेरे दीपावली…

पूरी खबर पढ़ें →
जहूराबाद में पूर्व मंत्री सैय्यदा शादाब फातिमा की मासिक बैठक, संगठन की मजबूती और एसआईआर पर हुई चर्चा
Ghazipur07 Nov

जहूराबाद में पूर्व मंत्री सैय्यदा शादाब फातिमा की मासिक बैठक, संगठन की मजबूती और एसआईआर पर हुई चर्चा

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 जहूराबाद में पूर्व मंत्री सैय्यदा शादाब फातिमा…

पूरी खबर पढ़ें →
परिवार परामर्श केंद्र ने सुलझाए पारिवारिक विवाद, तीन दंपतियों के घर फिर बसी खुशियां
Ghazipur05 Nov

परिवार परामर्श केंद्र ने सुलझाए पारिवारिक विवाद, तीन दंपतियों के घर फिर बसी खुशियां

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 परिवार परामर्श केंद्र ने सुलझाए पारिवारिक विवाद,…

पूरी खबर पढ़ें →
सोनार लूटकांड के बाद एक्शन में पुलिस प्रशासन, DIG वैभव कृष्ण ने किया पैदल मार्च; व्यापारियों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा
Ghazipur05 Nov

सोनार लूटकांड के बाद एक्शन में पुलिस प्रशासन, DIG वैभव कृष्ण ने किया पैदल मार्च; व्यापारियों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 सोनार लूटकांड के बाद एक्शन में पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त को 01 अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार ।
Ghazipur05 Nov

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त को 01 अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार ।

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर*9140875060 थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त को…

पूरी खबर पढ़ें →
ସମ୍ବଲପୁର ଜିଲ୍ଲା ଲକ୍ଷ୍ମୀଟକୀଜ ଛକ ପୁରୁଣା ଗଭରମେନ୍ଟ ବସଷ୍ଟାଣ୍ଡ ରେ ଷ୍ଟ୍ରିଟ୍ ଲାଇଟ୍ ପାଇଁ ଅଭିଯୋଗ।
Sambalpur05 Nov

ସମ୍ବଲପୁର ଜିଲ୍ଲା ଲକ୍ଷ୍ମୀଟକୀଜ ଛକ ପୁରୁଣା ଗଭରମେନ୍ଟ ବସଷ୍ଟାଣ୍ଡ ରେ ଷ୍ଟ୍ରିଟ୍ ଲାଇଟ୍ ପାଇଁ ଅଭିଯୋଗ।

ସମ୍ବଲପୁର ଜିଲ୍ଲା ଲକ୍ଷ୍ମୀଟକୀଜ ଛକ ପୁରୁଣା ଗଭରମେନ୍ଟ ବସଷ୍ଟାଣ୍ଡ ରେ ଷ୍ଟ୍ରିଟ୍ ଲାଇଟ୍ ଅଭାବରୁ ସମ୍ପୁର୍ଣ୍ଣ ଭାବରେ ଏହା ଏକ ନିଶାଖୋର ମାନଙ୍କ ଆଡ୍ଡା…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!