जहूराबाद में पूर्व मंत्री सैय्यदा शादाब फातिमा की मासिक बैठक, संगठन की मजबूती और एसआईआर पर हुई चर्चा
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060
जहूराबाद में पूर्व मंत्री सैय्यदा शादाब फातिमा की मासिक बैठक, संगठन की मजबूती और एसआईआर पर हुई चर्चा
गाजीपुर। जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री सैय्यदा शादाब फातिमा की अध्यक्षता में मासिक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर भी कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सैय्यदा शादाब फातिमा ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और एकजुटता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को जनता के बीच सक्रिय रहना होगा और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाना होगा। साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया।
एसआईआर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों से एसआईआर का कार्य करा रही है, जो उचित नहीं है। इस कार्य के लिए सरकार को अलग से भर्ती निकालनी चाहिए और नियुक्त कर्मचारियों से ही यह जिम्मेदारी निभवानी चाहिए, ताकि शिक्षकों का मूल शैक्षणिक कार्य प्रभावित न हो।
बैठक में जय हिंद यादव, उमाशंकर कुशवाहा, रमाशंकर राजभर, रविन्द्र यादव, उपेन्द्र यादव, नितिश कुशवाहा, रामदरश यादव, कमलेश सिंह, जितेंद्र यादव, विनोद यादव, बृजभान सिंह बघेल, रेयाज अहमद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 दिव्यांग बच्चों के हुनर ने बिखेरे दीपावली…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 पीजी कॉलेज में बायोमेट्रिक शुल्क को लेकर…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 परिवार परामर्श केंद्र ने सुलझाए पारिवारिक विवाद,…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 सोनार लूटकांड के बाद एक्शन में पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर*9140875060 थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त को…
पूरी खबर पढ़ें →
ସମ୍ବଲପୁର ଜିଲ୍ଲା ଲକ୍ଷ୍ମୀଟକୀଜ ଛକ ପୁରୁଣା ଗଭରମେନ୍ଟ ବସଷ୍ଟାଣ୍ଡ ରେ ଷ୍ଟ୍ରିଟ୍ ଲାଇଟ୍ ଅଭାବରୁ ସମ୍ପୁର୍ଣ୍ଣ ଭାବରେ ଏହା ଏକ ନିଶାଖୋର ମାନଙ୍କ ଆଡ୍ଡା…
पूरी खबर पढ़ें →