Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंप्रताप गढ़

स्वच्छ भारत मिशन की अधिकारी उड़ा रहे धज्जियां राष्ट्रीय राज मार्ग में बहता हैं नाले का पानी, लोग दुर्गंध सहने को है मजबूर 

स्वच्छ भारत मिशन की अधिकारी उड़ा रहे धज्जियां राष्ट्रीय राज मार्ग में बहता हैं नाले का पानी, लोग दुर्गंध सहने को है मजबूर

लालगंज प्रतापगढ़। तहसील लालगंज के रायबरेली से प्रतापगढ़ राष्ट्रीय मार्ग एल आई सी ऑफिस के सामने की है जहां 5 से 6 महीने से नाले का पानी सड़क पर बह रहा है । जिसकी वजह से सड़क के किनारे रहने वाले लोगों को दुर्गंध,कीचड़,मच्छर, के साथ साथ गंदगी का भी सामना करना पड़ रहा है ।  स्थानीय लोगों का कहना है कि वे अनेकों बार इसकी शिकायत राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग  के टोल फ्री नंबर पर दर्ज करा चुके है और नगर पंचायत से भी इसकी शिकायत कर चुके है लेकिन अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है।

विभागो की यह कार्य प्रणाली सरकारी काम काज पर सवाल खड़ा कर रही है, और स्वच्छ भारत मिशन के पैरों में बेड़ियां डालने का काम कर रही है। जहां प्रतिदिन रोड पर पेट्रोलिंग करने वाली राष्ट्रीय मार्ग विभाग की गाड़ी में घूमने वाले अधिकारियों को मार्ग पर स्थित गंदगी नहीं नजर आ रही है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!