Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

मवई और रुदौली ब्लाक में मनरेगा में चढ़ाई जा रही फर्जी हाजिरी

मवई/रुदौली(अयोध्या)-:
================रुदौली तहसील क्षेत्र के मवई और रुदौली ब्लाक के गांवों में मनरेगा में फर्जी हाजिरी लगाकर रुपयों के बंदरबांट का मामला जोरो पर चल रहा है।अधिकारियों की लापरवाही की वजह से रोज सैकड़ो फर्जी मजदूर दिखाए जा रहे हैं।इस काम मे मवई ब्लाक के एपीओ और मनरेगा लेखाकार की भूमिका संदेह के घेरे में है।कई ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्यो पर आधे से अधिक फर्जी हाजिरी लगाई जा रही है जिनका सत्यापन भी अधिकारियों द्वारा बड़ी आसानी कर दिया जा रहा है।ऐसे में ग्रामीणों द्वारा जब शिकायते की जाती है तो मामले को रफादफा कर दिया जाता है।इधर चुनावी सरगर्मी के बीच फर्जीवाड़ा और तेजी से चल रहा है।अब देखना यह है कि अधिकारियों के कान पर जूं कब रेंगेंगी और यह सब आखिर कब रुकेगा?

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!