Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

अम्बेडकरनगर: किशोरी से किया दुष्कर्म, दो पर केस

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

हजपुरा (अंबेडकरनगर)। किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला गत दिवस सामने आया है। पुलिस ने दुष्कर्म करने के आरोपी व उसके एक मित्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सम्मनपुर थाने में शुक्रवार देर शाम दी तहरीर में एक महिला ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री शाम साढ़े सात बजे घर से कुछ दूर नहर के किनारे शौच के लिए गई थी।
वहां गांव निवासी युवक अनुराग व उसके साथ रिंकू ने किशोरी का मुंह दबाया और जबरन सूखी पड़ी नहर में खींच ले गए। वहां अनुराग ने उसके साथ दुष्कर्म किया जबकि शोर मचाने से रोकने के लिए रिंकू ने उसका मुंह दबाए रखा।
महिला के अनुसार जब उनकी पुत्री आरोपियों के चंगुल से छूटी तो आवाज लगाई। इसके बाद वह तथा अन्य ग्रामीण वहां पहुंचे। महिला ने आरोप लगाया कि जब वह वहां पहुंची तो दोनों आरोपी उसे धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!