Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

अम्बेडकरनगर: अचानक आई आंधी, उड़े धूल के गुबार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी के बीच शनिवार दोपहर बाद अचानक कुछ ही देर के लिए आई तेज आंधी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
सड़क पर धूल के गुबार उड़ने लगे। एक दर्जन से अधिक स्थानों पर जहां टिन शेड उड़ गए।
शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकली लेकिन दोपहर होते होते मौसम में कुछ बदलाव होने लगा। लगभग ढाई बजे अचानक आंधी का सिलसिला शुरू हो गया। करीब 15 मिनट तक आई तेज हवा से जनजीवन पर असर दिखा। सड़क पर धूल उड़ने लगी। इससे राहगीर, बाइक सवार व साइकिल सवार जहां तहां रुक गए। आंधी का दौर थमने के बाद ही लोग आगे बढ़े।
इस बीच आई तेज आंधी से एक दर्जन से अधिक स्थानों पर टिन शेड उड़ गए। अकबरपुर नगर के मलिन बस्ती में हलीम के घर के ऊपरी भाग में लगा टिन शेड जहां उड़ गया तो वहीं भीटी निवासी राजाराम का भी टिप शेड उड़ गया। यह संयोग ही था कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया। इसके अलावा राजेसुल्तानपुर, जहांगीरगंज, बसखारी व जलालपुर में भी कई जगह टिप शेड उड़ गए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!