Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

शादी समारोह में भोजन करने के बाद अचानक सैकडों लोगो की तबियत हुई खराब

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

अंबेडकर नगर* 24 अप्रैल 2024। जिलाधिकारी अविनाश सिंह तथा पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ द्वारा संयुक्त रूप से जिला चिकित्सालय अकबरपुर का निरीक्षण किया गया। सीताराम प्रजापति ग्राम अटंगी थाना वेवाना शादी समारोह में फूड प्वाइजन के कारण लगभग 90 लोग दस्त एवं पेट में दर्द की शिकायत पर संयुक्त जिला अस्पताल अकबरपुर में भर्ती कराया गया। जिलाधिकारी द्वारा वहां पहुंचकर सभी मरीजों से हाल-चाल लिया गया एवं वहां पर उपस्थित चिकित्सक से उनके दवाओ के बारे में भी पूछा गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि सभी मरीजों का इलाज ठीक ढंग से चल रहा है। इस दौरान मौके पर अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजकुमार,उप जिलाधिकारी अकबरपुर पवन कुमार जायसवाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ ओम प्रकाश,क्षेत्राधिकारी अकबरपुर सुरेश कुमार मिश्र सहित अन्य अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!