अन्य खबरेताज़ा ख़बरें
Trending

राहुल उपाध्याय ने जिले में पहला स्थान प्राप्त कर किया इगलास का नाम रोशन

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

राहुल उपाध्याय ने जिले में पहला स्थान प्राप्त कर किया इगलास का नाम रोशन

 

अलीगढ़ के इगलास कस्बे में विष्णु दत्त इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की परीक्षा में राहुल उपाध्याय ने जिले में पहला स्थान हासिल करने के साथ प्रदेश में पांचवा स्थान हासिल किया , परिवार में देखने को मिला खुशी का माहौल , विष्णु दत्त इंटर कॉलेज कस्बा इगलास में पढ़ने वाले छात्र राहुल उपाध्याय ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिला टॉप करने वाले छात्र राहुल उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया आज इंटरमीडिएट की परीक्षा का रिजल्ट आया है जिसमें उन्होंने 500 नंबर में से 485 नंबर प्राप्त किये हैं जो 97 % बनते हैं , जिले में पहला स्थान है और प्रदेश में पांचवा नंबर है , छात्र ने कहा इसका श्रेय वह अपने माता – पिता और गुरुजनों को देता हूं मैं आगे आईआईटी की तैयारी करूंगा और मैं इंजीनियर बनना चाहता हूं वहीं छात्रा का कहना है कि पिछली बार एक छात्रा ने टॉप किया था इसके बाद मैने भी दृढ़ निश्चय किया कि मैं आने वाली इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिला टॉप करूंगा उसी को ध्यान में रखते हुए मैंने पढ़ाई की और आज जब परीक्षा का परिणाम आया है तो इसमें मैंने जिला टॉप किया है और प्रदेश में पांचवी रैंक हासिल की है इसका पूरा श्रेय माता – पिता और गुरुजनों को जाता है ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!