अन्य खबरेताज़ा ख़बरें
Trending

एएमयू ने उर्दू विभाग के प्रोफेसर राशिद अनवर राशिद के निधन पर शोक जताया

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

एएमयू ने उर्दू विभाग के प्रोफेसर राशिद अनवर राशिद के निधन पर शोक जताया

 

अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार और आलोचक प्रो राशिद अनवर राशिद के निधन पर शोक व्यक्त किया , जो एएमयू के उर्दू विभाग के एक शिक्षक थे , जिन्होंने अपनी लंबी बीमारी के कारण मुंबई के एक अस्पताल में 7 अप्रैल को अंतिम सांस ली थी । प्रोफेसर राशिद पिछले दो साल से बीमार चल रहे थे । वह अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों को छोड़ गये हैं । प्रोफेसर गुलरेज ने कहा कि ईश्वर उनके परिवार और इश्टमित्रों इस बड़ी क्षति को सहन करने की शक्ति दे । जनसंचार विभाग के प्रोफेसर शाफे किदवई ने गहरा दुख व्यक्त किया . उन्होंने 25 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित कीं । उन्हें दिल्ली उर्दू अकादमी पुरस्कार , यूपी उर्दू अकादमी पुरस्कार , बिहार उर्दू अकादमी पुरस्कार , पश्चिम बंगाल उर्दू अकादमी पुरस्कार , दार्जिलिंग कला परिषद पुरस्कार और सदफ अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!