

सिद्धार्थनगर. भारत- नेपाल मैत्री महोत्सव का शुभारंभ कुलपति लुम्बनी बौद्ध विश्वविद्यालय प्रो० सुवर्ण लाल बज्राचार्य, कुलपति सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु प्रो० हरि बहादुर श्रीवास्तव द्वारा किया गया। उद्घाटन के अवसर पर जिलाधिकारी पवन अग्रवाल, नेपाल सरकार के मा० विधायक श्री विष्णु पंथी, विधायक मधुसूदन चौधरी, नेपाल सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री ईश्वर दयाल मिश्रा की उपस्थिति में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया गया आयोजन। संस्कृति एवं पर्यटन विभाग, उ०प्र० द्वारा फरूवाही नृत्य, विजय यादव एवं उनकी टीम, भगवान श्रीराम चन्द्र जी पर अवधी गीत प्रस्तुत की गयी। नेपाल देश की मारूति नृत्य एवं थारू लोकनृत्य की प्रस्तृति की गयी। आकाशवाणी एवं संस्कृति विभाग के नेतृत्व में रूपेश मिश्रा एवं उनकी टीम द्वारा सांस्कृतिक गीत की प्रस्तुति की गयी। उ०प्र० सरकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम संस्कृति एवं पर्यटन विभाग द्वारा नेपाल बार्डर के 08 जनपदों में दिनांक 9 फरवरी 2024 से 29 फरवरी 2024 तक 21 दिवसीय महोत्सव का आयोजित किये जा रहे है। जनपद सिद्धार्थनगर में यह आयोजन दिनांक 09 फरवरी से 11 फरवरी 2024 तक आयोजित किये जायेगा।
सहायक निदेशक, संस्कृति विभाग, उ०प्र० राजेश अहिरवार द्वारा जिलाधिकारी पवन अग्रवाल को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र व समृति चिन्ह भेट किया गया। भारत-नेपाल सीमा पर दोनों देशों के एस.एस.बी. के कमान्डेन्ट एवं नेपाल सरकार के कमान्डेन्ट द्वारा सयुंक्त रूप से बार्डर से पुलिस बल के जवान, एस.एस.बी. व एन.सी.सी. कैडेट द्वारा मैत्री रैली का आयोजन किया गया आयोजन जो अत्यन्त ही आकर्षक एवं सराहनीय रहा। संस्कृति एवं पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित हो रहे कार्यक्रम विजित सिंह की देखरेख में आयोजित हो रहा है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नौगढ़ ललित कुमार मिश्र, सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, एस.एस.बी.के जवान एवं भारी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति रही।


